देश

शरद पवार को लोकसभा चुनाव से पहले लगा बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने माना-अजित गुट ही असली NCP

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 7, 2024, 12:29 AM IST

Big Blow to Sharad Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की लड़ाई में बड़ा मोड़ आ गया, दरअसल चुनाव आयोग ने माना है कि अजित पवार गुट ही असली NCP है।

Image

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की लड़ाई में बड़ा मोड़

Big Blow to Sharad Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की लड़ाई को लेकर मंगलवार को चुनाव आयोग (EC) ने अपना फैसला सुनाया है जो शरद पवार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, मंगलवार को चुनाव आयोग ने अपना फैसला सुनाया है और अजित पवार गुट के पक्ष में फैसला सुनाया और अजित पवार गुट को ही असली एनसीपी बताया है।

गौर हो कि ये लड़ाई लंबे समय से चुनाव आयोग के पास चल रही थी इसको लेकर शरद पवार की तरफ से तमाम दलीलें भी रखी गई थीं। लेकिन वो सब काम नहीं आया और अजित गुट को बड़ी जीत मिली है।

अजीत पवार को 'NCP का नाम और प्रतीक' सौंप दिया

चुनाव आयोग ने अजित गुट को असली एनसीपी मानते हुए उन्हें 'एनसीपी का नाम और प्रतीक' सौंप दिया ध्यान रहे कि चुनाव आयोग ने एनसीपी के इस मामले को लेकर कई सुनवाई की और इसपर अपना फैसला सुनाया है।

चुनाव आयोग के सामने दोनों गुटों ने अपनी-अपनी बातें रखीं

बताते हैं कि शरद पवार गुट समय रहते इस पर कोई फैसला नहीं ले सका जिसके चलते अजित गुट के हाथों सफलता लगी, साल 2023 के जुलाई में अजित पवार अपने समर्थकों समेत एनडीए में शामिल हुए थे जिसके बाद अजित पवार ने पार्टी पर अपना दावा ठोंका था बाद में यह मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया आयोग के सामने दोनों गुटों ने अपनी-अपनी बातें रखीं लेकिन आखिरकार फैसला अजीत पवार के पक्ष में ही गया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article