देश

Ram Mandir: अयोध्या में बन रहे 'राम मंदिर' के नाम पर पैसा ठगने का हो रहा प्रयास, VHP ने किया सचेत

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 31, 2023, 10:55 PM IST

Fraud on Name of Ram Temple: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के नाम पर कुछ लोग पैसा ठगने का काम कर रहे हैं इस बारे में विश्‍व हिंदू परिषद ने लोगों को सचेत रहने को कहा है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Image

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के नाम पर कुछ लोग पैसा ठगने का काम कर रहे

Fraud on Name of Ram Temple Ayodhya: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर (Ram Mandir Ayodhya) के नाम पर कुछ लोग फर्जी आईडी (Ram Mandir Ayodhya Fake ID) बनाकर पैसा ठगने का प्रयास कर रहे हैं। विश्‍व हिंदू परिषद ने ऐसे लोगों से लोगों को सचेत करते हुए सरकार और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। विहिप ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के डीजीपी और लखनऊ रेंज के आईजी के पास शिकायत भी भेजी है।

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने लोगों को इस ठगी से सचेत करते हुए एक्स पर एक फर्जी आईडी और क्यूआर कोड के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए पोस्ट कर कहा, ' सावधान..!! श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से फर्जी आईडी बनाकर कुछ लोग पैसा ठगी का प्रयास कर रहे हैं।'

बंसल ने अपने इसी पोस्ट में गृह मंत्रालय, दिल्ली पुलिस कमिश्‍नर, उत्तर प्रदेश के डीजीपी और उत्तर प्रदेश पुलिस की आईडी को टैग कर ऐसे लोगों के विरूद्ध तुरंत कार्रवाई करने की भी मांग की है। इसके साथ ही विहिप नेता ने यह भी स्पष्ट किया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस अवसर के लिए धन एकत्र करने के लिए किसी को भी अधिकृत नहीं किया है।

इसे लेकर औपचारिक शिकायत भेज दी

बंसल ने इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी को गिरीश भारद्वाज द्वारा भेजे गए शिकायती पत्र को शेयर करते हुए अपने दूसरे पोस्ट में कहा, 'हमने आस्था के मामले में तत्काल कदम उठाने के लिए उत्तर प्रदेश के डीजीपी और लखनऊ रेंज के आईजी को औपचारिक शिकायत भेज दी है।'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article