देश

Kejriwal ED Summons: केजरीवाल को मिला ED से एक और समन, दिल्ली शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 22, 2023, 08:48 PM IST

Kejriwal ED Summons: आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को 3 जनवरी को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। ईडी ने अपना पिछला समन 18 दिसंबर को जारी किया था, जिसमें केजरीवाल को 21 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा गया था।

Image

अरविंद केजरीवाल को फिर ईडी ने भेजा समन

Kejriwal ED Summons: अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाले में ईडी के चंगुल से बचते नहीं दिख रहे हैं। ईडी एक के बाद एक समन भेज रही है। केजरीवाल भले ही ईडी के समन को अनदेखा कर रहे हैं, लेकिन ईडी पूछताछ की पूरी तैयारी कर चुकी है। ईडी ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले में तीसरा समन भेजा है।

3 जनवरी को पेशी

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को 3 जनवरी को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। ईडी ने अपना पिछला समन 18 दिसंबर को जारी किया था, जिसमें केजरीवाल को 21 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि, उन्होंने अधिकारियों के सामने पेश नहीं होने का फैसला किया और 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान शिविर के लिए रवाना हो गए।

पिछले समन पर क्या बोले थे केजरीवाल

ईडी के कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने गुरुवार को समन को 'अवैध' और 'राजनीति से प्रेरित' करार दिया और कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा- ''मैं हर कानूनी समन स्वीकार करने को तैयार हूं. हालांकि, ईडी का यह समन भी पिछले समन की तरह अवैध और राजनीति से प्रेरित है।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article