देश

Easter 2026: ईस्टर पर PM मोदी ने दी बधाई, देशवासियों से की ये खास अपील

Easter 2026: पीएम मोदी ने ईस्टर के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे आशा, नवजीवन और सकारात्मकता का प्रतीक बताया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पावन दिन सभी के जीवन में शांति, खुशी और उजाला लेकर आए। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे यीशु मसीह की शिक्षाओं से प्रेरणा लें, दयालु बनें और समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करें।

Image

पीएम मोदी ने ईस्टर त्योहार की बधाई। ANI/ istock

Photo : ANI

Easter 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईसाई धर्म के प्रमुख त्योहार ईस्टर (Easter) के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर को आशा, नवजीवन और सकारात्मकता का प्रतीक बताया।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि ईस्टर का यह पवित्र दिन हर किसी के जीवन में शांति, खुशी और उजाला लेकर आए। उन्होंने यह भी कहा कि ईसा मसीह की शिक्षाएं हमें दयालु बनने और समाज में एकजुटता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देती हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश के जरिए लोगों से अपील की कि वे प्रेम, करुणा और भाईचारे के मूल्यों को अपनाएं और समाज में सद्भाव को बढ़ावा दें।

यह पर्व प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की याद में मनाया जाता है। मान्यता है कि गुड फ्राइडे के दिन क्रूस पर चढ़ाए जाने के तीन दिन बाद यीशु मसीह पुनः जीवित हुए, जो जीवन में आशा, विश्वास और नई शुरुआत का प्रतीक है। ईस्टर का दिन चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं और सभाएं आयोजित की जाती हैं। लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ मिलकर इस पर्व को मनाते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने भी दी शुभकामनाएं

वही, ईस्टर की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने अपने एक संदेश में कहा , “ईस्टर के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष कर भारत और विदेश में रहने वाले ईसाई समुदाय के सदस्यों को शुभकामनाएं और बधाई देती हूं। ईस्टर ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। प्रभु यीशु मसीह के पुनः अवतरित होने का यह दिन हमें सत्य, प्रेम, करुणा, त्याग और क्षमा के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर, आइए हम सद्भाव, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को दोहराएं और एक बेहतर भविष्य की दिशा में सामूहिक रूप से प्रयास करें।”

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article