एजुकेशन

ISRO Recruitment Admit Card 2026: इसरो असिस्टेंट, JPA, UDC और स्टेनोग्राफर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 21 सितंबर को होगी परीक्षा

ISRO Recruitment Admit Card 2026: इसरो द्वारा सेंट्रल रिक्रूटमेंट बोर्ड विभिन्न पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

ISRO Recruitment Admit Card 2026 (Photo - AI)

ISRO Recruitment Admit Card 2026: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के सेंट्रल रिक्रूटमेंट बोर्ड (ICRB) ने विभिन्न पदों के लिए आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत असिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA), अपर डिवीज़न क्लर्क (UDC) और स्टेनोग्राफर के पदों को भरा जाएगा। परीक्षा का एडमिट कार्ड 10 सितंबर 2026 को आधिकारिक पोर्टल पर लाइव कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने 27 जुलाई से 16 अगस्त 2026 के बीच सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

ISRO भर्ती परीक्षा 2026 महत्वपूर्ण जानकारी

आयोजक संस्थाइंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) - ICRB
पद के नामअसिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA), अपर डिवीज़न क्लर्क (UDC) और स्टेनोग्राफर
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि10 सितंबर 2026
लिखित परीक्षा (CBT) तिथि21 सितंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटcdn.digialm.com

ISRO एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

स्टेप 1 - सबसे पहले ISRO की आधिकारिक वेबसाइट के Careers सेक्शन पर जाएं।

स्टेप 2 - असिस्टेंट, JPA, UDC और स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 से संबंधित एडमिट कार्ड लिंक को खोजें।

स्टेप 3 - 'ISRO Admit Card 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - अपना रजिस्टर्ड क्रेडेंशियल्स दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - जानकारी सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा।

स्टेर 6 - एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।

परीक्षा केंद्र पर क्या साथ ले जाएं?

  • ISRO परीक्षा हॉल टिकट
  • फोटो आईडी (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी या पासपोर्ट)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पारदर्शी पेन

परीक्षा केंद्र पर क्या न ले जाएं?

इलेक्ट्रॉनिक उपकर- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन या पेन ड्राइव।

अतिरिक्त कागज व पुस्तकें - किसी भी प्रकार के नोट्स, खाली कागज, किताबें या ज्योमेट्री बॉक्स।

अन्य वस्तुएं - महंगे आभूषण, बड़ा वॉलेट, बैग या बाहर का कोई खाद्य पदार्थ।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय से करीब 30 से 40 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे ताकि सुरक्षा जांच के दौरान किसी प्रकार की जल्दबाजी या असुविधा न हो।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article