Assam Crime: असम के गोलाघाट जिले में सरूपथार के सह-जिला पुलिस अधीक्षक (सीडीएसपी) को ओएनजीसी पाइपलाइन (Assam ONGC Crude Oil Theft) से कच्चे तेल की चोरी के मामले में कथित संलिप्तता को लेकर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस (Assam Police) ने यह जानकारी दी है। असम के जिलों में सह-जिले छोटी प्रशासनिक इकाइयां हैं।
गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्ननील डेका ने पीटीआई भाषा को बताया कि सीडीएसपी दीपेन पातर पर तीन अगस्त को सरूपथार थाने के तहत श्याम गांव में हुई चोरी में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने कहा, "इस मामले में 29 अगस्त को कुछ लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान सामने आए भौतिक साक्ष्यों के आधार पर सीडीएसपी पातर को आज गिरफ्तार कर लिया गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत अर्जी पर 14 सितंबर को फैसला, CJP प्रदर्शन मारपीट मामले में 21 तक न्यायिक हिरासत
