बॉलीवुड

Hanuman Ansh 2 में कैमियो करेंगे Virat-Anushka? सामने आई बड़ी जानकारी

Hanuman Ansh 2 Update: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद सीक्वल की तैयारी शुरू हो गई है। प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने दूसरे और तीसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

Image

हनुमान अंश 2 को लेकर आया अपडेट (pic credit-instagram)

Hanuman Ansh 2: नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 7 अगस्त को बिना बड़े प्रमोशन और किसी बड़े स्टार के रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई है। अब इसकी सफलता के बाद ‘हनुमान अंश 2’ (Hanuman Ansh 2) की भी तैयारी शुरू हो गई है। प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने बताया कि दूसरे और तीसरे पार्ट को लेकर कहानी तैयार है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि सीक्वल में कुछ बड़े सितारे कैमियो करते नजर आ सकते हैं। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Kala Hiran को अब तक नहीं मिली CBFC से मंजूरी, बीच में अटकी OTT रिलीज)

हनुमान अंश 2 को लेकर आया अपडेट

एक हालिया इंटरव्यू में नम्रता सिंह ने फिल्म के दूसरे और तीसरे पार्ट को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि पहली फिल्म में नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवन की कहानी दिखाई गई है, जबकि दूसरे पार्ट में कैंची धाम पर फोकस किया जाएगा। इसके बाद तीसरे पार्ट की कहानी देश से बाहर तक जाएगी। नम्रता सिंह ने कहा कि उन्हें पता है कि फिल्म के दूसरे और तीसरे पार्ट की कहानी किस तरह आगे बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर और राइटर विशाल चतुर्वेदी बहुत तेजी से लिखते हैं। उन्होंने पहली फिल्म की स्क्रिप्ट एक महीने से भी कम समय में लिख दी थी। फिल्म की शूटिंग भी सिर्फ 22 दिनों में पूरी कर ली गई थी।

जब नम्रता से पूछा गया कि क्या नीम करोली बाबा से जुड़े बड़े नाम, जैसे अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और जूलिया रॉबर्ट्स, ‘हनुमान अंश 2’ में नजर आ सकते हैं, तो उन्होंने इस संभावना से इनकार नहीं किया। उन्होंने बताया कि वह इनमें से कुछ लोगों से बात कर रही हैं। नम्रता ने कहा कि उन्होंने कुछ लोगों से संपर्क किया है और वे पहले से ही फिल्म के बारे में जानते थे। नीम करोली बाबा का असर भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी कई मशहूर लोगों पर रहा है। 1973 में उनका निधन हुआ था। उनकी सीख और आध्यात्मिक विचारों की वजह से उन्हें दुनियाभर में जाना गया। उत्तराखंड का कैंची धाम आश्रम आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचता है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article