देश

Earthquake Today in India 18 March: भारत में बुधवार को कहां आया भूकंप, कितनी थी तीव्रता, कहां था केंद्र?

Earthquake Today in India 18 March: भारत में बुधवार को कहां भूकंप आया है? क्या बारिश के साथ-साथ भूकंप भी आया है। दिल्ली से लेकर उत्तराखंड में क्या भूकंप के झटके लगे हैं? जानिए

Image

भारत में आज कहां भूकंप आया

Earthquake Today in India 18 March: भारत में आज कहां भूकंप आया है? भारत में आज नागालैंड और असम में भूकंप के झटके लगे हैं। नागालैंड के मोन में बुधवार को भूंकप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई। नागालैंड और असम के अलावा और कहीं भूकंप के झटके नहीं लगे हैं। दिल्ली और उत्तराखंड में भी भूकंप का को कोई रिकॉर्ड आज दर्ज नहीं हुआ है।

भारत में 18 मार्च को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on March 18 In India)

राज्यभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
असम06:10:43 AM5 KMगोलपाड़ा
नागालैंड2.802:25:49 AM5 KMमोन

दुनिया में 18 मार्च को कहां भूकंप आया? (March 18 Tremors Worldwide)

देशभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
जापान4.35:09 AM503 KMइजू द्वीप समूह
स्पेन4.54:54 AM75 KMअंदालुसिया
इंडोनेशिया4.24:45 AM157 KMमालुकु

स्पेन में कहां आता है सबसे ज्यादा भूकंप और क्यों?

स्पेन में सबसे अधिक भूकंप दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में आते हैं, खासकर अंदालूसिया, ग्रानादा, अल्मेरिया और मर्सिया के आसपास। ये इलाके भूकंपीय दृष्टि से सक्रिय माने जाते हैं। इसका मुख्य कारण टेक्टोनिक प्लेटों की गति है। स्पेन का दक्षिणी भाग यूरेशियन प्लेट और अफ्रीकी प्लेट के बीच स्थित है। ये दोनों प्लेटें लगातार एक-दूसरे की ओर बढ़ रही हैं, जिससे पृथ्वी की सतह पर दबाव बनता है और समय-समय पर यह ऊर्जा भूकंप के रूप में बाहर निकलती है। इसके अलावा, इस क्षेत्र में कई सक्रिय फॉल्ट लाइनें (भूकंपीय दरारें) भी मौजूद हैं, जो भूकंप की आवृत्ति को बढ़ाती हैं। खासकर ग्रानादा और अल्मेरिया क्षेत्र में छोटे से मध्यम तीव्रता के भूकंप अक्सर महसूस किए जाते हैं। हालांकि स्पेन में आने वाले अधिकांश भूकंप ज्यादा विनाशकारी नहीं होते, लेकिन इतिहास में कुछ बड़े झटके भी दर्ज किए गए हैं। वैज्ञानिक लगातार इन क्षेत्रों की निगरानी करते रहते हैं ताकि किसी बड़े खतरे का पहले से अनुमान लगाया जा सके। कुल मिलाकर, स्पेन के दक्षिणी हिस्से में भूकंप आने का मुख्य कारण प्लेटों का टकराव और भूगर्भीय संरचना है, जो इसे यूरोप के अन्य हिस्सों की तुलना में अधिक संवेदनशील बनाता है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article