देश

Earthquake Alert: कहां है साउथ सैंडविच द्वीप समूह क्षेत्र, जहां आया है 5.5 तीव्रता का भूकंप

Today Earthquake Alert In Hindi|: आज दुनिया में कहां-कहां भूकंप आया? मंगलवार को साउथ सैंडविच द्वीप समूह में काफी ज्यादा तीव्रता का भूकंप आया है। इस भूकंप के कारण वहां नुकसान की भी खबर है। हालांकि यहां जनसख्या न के बराबर है।

Image

आज 17 फरवरी 2026 को कहां-कहां भूकंप आया

Today Earthquake Alert In Hindi|: मंगलवार (17 फरवरी, 2026) को सबसे ज्यादा तीव्रता का भूकंप साउथ सैंडविच द्वीप समूह क्षेत्र में आया है। साउथ सैंडविच द्वीप समूह क्षेत्र में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया है। साउथ सैंडविच द्वीप समूह क्षेत्र, दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित 11 निर्जन, ज्वालामुखीय द्वीपों की एक चाप-आकार की श्रृंखला है। ये द्वीप ब्रिटेन के विदेशी क्षेत्र South Georgia and the South Sandwich Islands के अंतर्गत आते हैं। ये दक्षिण जॉर्जिया से करीब 520 से 700 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित हैं। बेहद दुर्गम, अधिकतर समय बर्फ से ढके रहने वाले और सक्रिय ज्वालामुखियों वाले इन द्वीपों पर कोई स्थायी आबादी नहीं रहती है।

दुनिया में आज कहां-कहां भूकंप आया?

National Center for Seismology के अनुसार म्यांमार में तीन और Euro-Mediterranean Seismological Centre के अनुसार कैलिफोर्निया में दो भूकंप के झटके लगे हैं। इसके अलावा चिली, इंडोनेशिया, तुर्की में भूकंप आया है।

17 फरवरी को कहां-कहां भूकंप

कहां भूकंप आयाभूकंप का समयभूकंप की तीव्रताभूकंप का केंद्र
दक्षिण सैंडविच द्वीप समूह क्षेत्र03:36:37.2 UTC5.5पुंटा एरेनास, चिली से 2577 km ENE
म्यांमार02:10:23 IST3.7Lat: 22.71 N, Long: 94.22 E
म्यांमार04:20:51 IST4.0Lat: 20.93 N, Long: 94.07 E
म्यांमार04:39:13 IST3.8Lat: 21.34 N, Long: 94.12 E
एंटोफगास्टा, चिली00:02:33.0 UTC3.5Lat: 21.610 N, Long: 68.700 E
मध्य कैलिफ़ोर्निया00:19:41.4 UTC2.9सालिनास से 29 किमी पूर्व

कल कहां-कहां आया था भूकंप

भारत में कल मेघायल और जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके लगे थे। हालांकि ये झटके काफी हल्के थे। भारत के अलावा, भूटान,तिब्बत, चिली, तुर्की, स्पेन, इंडोनेशिया, अमेरिका, तुर्की और अर्जेंटिना में भूकंप आया था। हालांकि इन भूकंप के झटकों में कुछ ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। यह झटके हल्के से मध्य श्रेणी के थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मानसून सत्र में सरकार लाएगी ये 5 अहम बिल, जानिए विपक्ष का क्या है 'मास्टरप्लान'

मानसून सत्र में सरकार लाएगी ये 5 अहम बिल, जानिए विपक्ष का क्या है 'मास्टरप्लान'

FBI ने गैंगस्टर नीतीश कौशल को किया गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में क्यों था 'लाला'?

FBI ने गैंगस्टर नीतीश कौशल को किया गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में क्यों था 'लाला'?

आज से 3 दिन के बंगाल दौरे पर गृह मंत्री शाह, सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा, परियोजनाओं का उद्घाटन भी

आज से 3 दिन के बंगाल दौरे पर गृह मंत्री शाह, सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा, परियोजनाओं का उद्घाटन भी

आज की ताजा खबर, 17 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: दिल्ली जाएंगे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, नए सरकारी बंगले के गृह प्रवेश में होंगे शामिल, PM मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद में हरी झंडी दिखाएंगे,

आज की ताजा खबर, 17 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: दिल्ली जाएंगे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, नए सरकारी बंगले के गृह प्रवेश में होंगे शामिल, PM मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद में हरी झंडी दिखाएंगे,

'दल-बदल नहीं, भरोसे का संकट', INDI गठबंधन के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा-अपने कर्मों से बिखर रहा यह ब्लॉक

'दल-बदल नहीं, भरोसे का संकट', INDI गठबंधन के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा-अपने कर्मों से बिखर रहा यह ब्लॉक