फिल्म कभी खुशी कभी गम' की पू और रोहन को कौन भूल सकता है? करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का ग्लैमर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का मस्त अंदाज आज भी लोगों को याद है। अब करीब 25 साल बाद दोनों सितारे एक बार फिर अपने उन्हीं किरदारों में नजर आए हैं। करण जौहर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस पुरानी यादों में खो गए हैं। लेकिन इस वीडियो ने लोगों के सामने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। लोग ये कह रहे है कि क्या करीना कपूर और ऋतिक रोशन जल्द ही किसी मूवी में नजर आएंगे? आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-नए James Bond बनते ही छाए रॉबर्ट पैटिनसन)
क्या साथ में दिखेंगे ऋतिक-करीना?
फिल्ममेकर करण जौहर ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इसमें करीना एक बार फिर पू के अंदाज में मेकअप करती दिखती हैं। उनके लाल सैंडल और खास स्टाइल को भी दिखाया गया है। वहीं, ऋतिक रोशन अपने पुराने किरदार रोहन के लुक में नजर आते हैं। वीडियो के साथ करण ने लिखा, 'कुछ कहानियां 25 साल बाद भी खत्म नहीं होतीं।' इसके आखिर में 19 नवंबर 2026 की तारीख दिखाई गई है। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि इस दिन क्या खास होने वाला है। हालांकि, वीडियो के आखिर में Airbnb का लोगो भी नजर आता है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी ब्रांड के साथ मिलकर किया गया खास प्रमोशन हो सकता है। ऐसे में इसे 'कभी खुशी कभी गम' का सीक्वल या नई फिल्म मान लेना जल्दबाजी होगी।
बताते चलें कि एक्ट्रेस करीना कपूर खान और ऋतिक रोशन आखिरी बार 2003 में आई फिल्म 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' में साथ नजर आए थे। अब करीब 23 साल बाद दोनों को एक साथ देखकर फैंस की खुशी बढ़ गई है। जानकारी के लिए बता दें कि करीना कपूर खान आखिरी बार फिल्म दायरा में नजर आई थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया था। ये मूवी कुछ दिनों पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म को ओटीटी की दुनिया में लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
