Earthquake Today: किर्गिस्तान में 4.6 तीव्रता का आया भूकंप, भारत के कश्मीर में सुबह-सुबह हिली धरती; जानें ताजा अपडेट
- Authored by: शिशुपाल कुमार
- Updated Feb 16, 2026, 12:55 PM IST
Earthquake Alert Today 16 February 2026: किर्गिस्तान में सोमवार को 4.6 की तीव्रता से भूकंप आया है। अभी नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। National Center for Seismology के अनुसार 16 फरवरी को जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके लगे हैं।
भारत में आज कहां-कहां लगे भूकंप के झटके
Earthquake Today In India 16 February 2026, National Center for Seismology Alert: सोमवार को भारत, किर्गिस्तान, स्पेन, तर्की और म्यांमार में भूकंप आया है। भारत में सोमवार सुबह जम्मू कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जम्मू कश्मीर में सुबह 3 बजकर 36 मिनट में भूकंप आया।
दुनिया में आज कहां-कहां भूकंप आया है।
दुनिया की बात करें तो Euro-Mediterranean Seismological Centre के अनुसार तुर्की, न्यूजीलैंड, स्पेन, इंडोनेशिया और अर्जेंटीना में भूकंप आया है।
16 फरवरी को कहां-कहां भूकंप आया?
| देश/राज्य | भूकंप का समय | भूकंप की गहराई | भूकंप की तीव्रता |
| किर्गिस्तान | 07:14:34.8 UTC | 6 KM | 4.6 |
| जम्मू कश्मीर | 03:36:18 IST | 10 KM | 3.1 |
| पेरू | 00:53:17.0 UTC | 13 KM | 4.5 |
| स्पेन | 00:23:31.6 UTC | 3 KM | 1.9 |
| इंडोनेशिया | 00:38:13.0 UTC | 10 KM | 2.6 |
| न्यूजीलैंड | 00:27:10.4 UTC | 22 KM | 3.4 |
| तुर्की | 00:58:16.0 UTC | 7 KM | 1.3 |
| अर्जेंटीना | 00:02:36.0 UTC | 212 KM | 2.5 |
हर रोज कितना भूकंप के झटके?
आज की तारीख में हर रोज लगभग 138 भूकंप के झटके लगते हैं। वहीं एशिया की बात करें तो रोज भूकंपों की संख्या 10-7 हैं। जिसमें भारत भी शामिल है। भारत में कहीं न कहीं रोज भूकंप आता है, हालांकि इसकी तीव्रता कम होती है, जिसके कारण नुकसान न के बराबर होता है। 6-8 की तीव्रता वाले भूकंप खतरनाक होते हैं। इससे कम वाले भूकंप के झटकों में कभी-कभी नुकसान होता है, लेकिन ये उतने प्रभावी नहीं होते हैं। 2 से नीचे की तीव्रता के भूकंप, तो महसूस भी नहीं होते हैं। 2 से 2.9 के के भूकंप हल्के माने जाते हैं और ये हल्का झटका महसूस कराते हैं। 3 से 3.9 वाले भूकंप महसूस भी होता है और कई बार इनसे नुकसान भी होता है। इससे ऊपर का भूकंप धीरे-धीरे खतरनाक होते जाता है। कई समुद्र के पास बसे देशों में तीव्र भूकंप के बाद, सुनामी का भी खतरा होता है। सुनामी भी कई बार कहर बरपा देती है, जिससे जान और माल दोनों को काफी नुकसान होता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
