BHEL Artisan Recruitment 2026: भारत के प्रतिष्ठित महारत्न सार्वजनिक उपक्रम भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं को बता दें कि देशभर की 9 विभिन्न मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में आर्टिसन ग्रेड-IV (Artisan Grade-IV) के कुल 660 संभावित पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। इस भर्ती अभियान के तहत 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI/NTC) और नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) रखने वाले पात्र उम्मीदवारों को सलाह है कि वह बिना समय गवांए तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। अंतिम तिथि के बाद किसी भी तरह से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भर्ती से संबंधित अधिक और आवश्यक जानकारी स्टोरी में विस्तार से दी गई है।
क्या है ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2026 से शुरू हुई थी और कल यानी 18 नवंबर 2026 की रात 11:45 बजे आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार बिना देरी किए आधिकारिक करियर पोर्टल careers.bhel.in पर जाकर अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को सलाह है कि वह लास्ट मिनट के इंतजार में न रहें, क्योंकि अंतिम समय में होने वाले टेक्निकल दिक्कत और सर्वर डाउन होने के कारण उन्हें परेशानी हो सकती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - BSF Constable Admit Card 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी
क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
भेल की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास दस्तावेज सत्यापन और कौशल परीक्षण की तिथि तक निम्नलिखित योग्यताएं होना अनिवार्य है -
अनिवार्य डिग्री/सर्टिफिकेट - मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC/ITI) और नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना जरूरी है। (नोट: शुद्धिपत्र (corrigendum) के अनुसार, प्रमाणपत्र होने की कट-ऑफ तिथि को बढ़ाकर अब दस्तावेज सत्यापन सह कौशल परीक्षा की तारीख कर दिया गया है।)
न्यूनतम अंक - NTC/ITI और NAC दोनों में सामान्य व ओबीसी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंक तथा SC/ST उम्मीदवारों के लिए 55% अंक अनिवार्य हैं।
भाषा ज्ञान - तमिलनाडु, तेलंगाना/आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यूनिट्स के लिए स्थानीय क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान और अन्य यूनिट्स के लिए हिंदी का ज्ञान होना जरूरी है।
आयु सीमा और छूट का विवरण
| श्रेणी | अधिकतम आयु सीमा | अतिरिक्त छूट |
| सामान्य / EWS | 27 वर्ष | अनुभव 7 वर्ष तक |
| OBC (NCL) | 30 वर्ष | PwD (दिव्यांग): Gen-10 वर्ष, OBC-13 वर्ष, SC/ST-15 वर्ष |
| SC / ST | 32 वर्ष | J&K निवासी (1980-89): 5 वर्ष; Ex-Servicemen: नियमानुसार |
चयनित उम्मीदवारों को कितना मिलेगी वेतन
चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती एक साल के लिए 'अस्थायी कारीगर' के रूप में नियुक्त किया जाएगा, जहां उन्हें 24, 000 रुपये प्रति माह का समेकित वेतन मिलेगा। एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद उन्हें 'कारीगर ग्रेड-IV' के पद पर नियमित कर दिया जाएगा, जिसमें 29, 500 रुपये से 65, 000 रुपये के वेतनमान के साथ अन्य सभी सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने की आसान प्रक्रिया
स्टेप 1 - सबसे पहले भेल के आधिकारिक वेबसाइट पर careers.bhel.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर 'Artisan Recruitment 2027' के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - विस्तृत नोटिफिकेशन और Corrigendum को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
स्टेप 4 - नया रजिस्ट्रेशन के लिए क्लिक करें और मोबाइल नंबर, ईमेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 5 - अब आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें।
स्टेप 6 - आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर व दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
स्टेप 7 - अब आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और इसका प्रिंट आउट लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - रेलवे ग्रुप डी परीक्षा परिणाम का स्कोरकार्ड जारी, तुरंत करें चेक
अंतिम समय में आवेदन करने वाले छात्रों के लिए जरूरी टिप्स
चूंकि इस भर्ती में एक उम्मीदवार केवल एक ही यूनिट और एक ट्रेड के लिए फॉर्म भर सकता है, इसलिए फॉर्म सबमिट करने से पहले यूनिट-वार रिक्तियों और अपनी भाषा की सहजता का सही आकलन जरूर कर लें। एक से अधिक आवेदन करने पर फॉर्म रद्द हो सकता है। लिखित परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेड से जुड़े प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट से गुजरना होगा, इसलिए अपने ट्रेड के प्रैक्टिकल पहलुओं का अभ्यास अभी से शुरू कर दें।
