देश

Earthquake Today in India, 11 May 2026: भारत में आज कहां भूकंप आया? कहां लगे सुबह-सुबह झटके

Earthquake Today in India, 11 May 2026: भारत में आज कहां भूकंप आया? देश के एक राज्य में भूकंप के झटके लगे हैं। जानें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत बाकी राज्यों का अपडेट

Image

भारत में आज कहां आया भूकंप?

Earthquake Today in India, 11 May 2026: भारत में आज कहां भूकंप आया? देश में सोमवार को एक राज्य में भूकंप का झटका लगा है। भारत के पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में सुबह-सुबह भूकंप आया है। सिक्किम में आए भूकंप की तीव्रता 2.3 थी। देश के नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार भूकंप के झटके लग रहे हैं। हालांकि इन झटकों से अभी तक कोई नुकसान की खबर नहीं है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत बाकी राज्यों कोई भूकंपीय घटना दर्ज नहीं हुई है।

भारत में 11 मई को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on May 11 In India)

देश में आज कहां भूकंप आया?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित समय
सिक्किम2.303:34:475 KMगंगटोक

दुनिया में 11 मई को कहां भूकंप आया? (May 11 Tremors Worldwide)

दुनिया में आज कहां भूकंप आया?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित समय
फिजी द्वीप समूह5.104:45:41 AM537.3 KM23.447°S 179.979°W
म्यांमार5.001:06:36 AM60 KM20.399, 94.030

नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में क्यों आता है लगातार भूकंप?

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों-असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम- में लगातार भूकंप आने का मुख्य कारण उनकी भौगोलिक स्थिति है। यह पूरा इलाका बेहद सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र (Seismic Zone) में आता है। दरअसल, भारतीय टेक्टोनिक प्लेट लगातार यूरेशियन प्लेट से टकरा रही है। इसी टक्कर से हिमालय पर्वत का निर्माण हुआ था और आज भी यह प्रक्रिया जारी है। पूर्वोत्तर भारत में यह दबाव और ज्यादा जटिल हो जाता है, क्योंकि यहां भारतीय प्लेट के अलावा बर्मा माइक्रोप्लेट भी सक्रिय है। इन प्लेटों की हलचल जमीन के अंदर ऊर्जा पैदा करती है, जो भूकंप के रूप में बाहर निकलती है। पूर्वोत्तर क्षेत्र को भारत का सबसे संवेदनशील भूकंप ज़ोन माना जाता है। यहां का अधिकांश हिस्सा Seismic Zone V में आता है, जो सबसे खतरनाक श्रेणी है। यही वजह है कि यहां छोटे-छोटे झटके लगभग रोज महसूस किए जाते हैं। इतिहास में भी इस क्षेत्र ने कई बड़े भूकंप झेले हैं। 1897 का शिलांग भूकंप और 1950 का असम-तिब्बत भूकंप बेहद विनाशकारी माने जाते हैं। 1950 में आए भूकंप की तीव्रता 8.6 थी, जिसे दुनिया के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में गिना जाता है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article