देश

Delhi NCR Rain: बदल गया दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज, आज से 3 दिन फिर झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi NCR Rain: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए 40-50 किमी की रफ्तार से आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इसका असर यूपी, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में 14 मई तक रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

Image

Delhi Rain: दिल्ली एनसीआर में सोमवार को झमाझम बारिश के आसार। ANI

Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक सोमवार से से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगेगा। इसकी वजह से दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने दोनों दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज देर रात मौसम का मिजाज तेजी से बदल सकता है। राजधानी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है, जो झोंकों के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

बारिश और भीषण आंधी का यलो अलर्टमौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए बारिश और भीषण आंधी का अलर्ट जारी किया है। इन दो दिनों में हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से लोगों को खुले स्थानों और पुराने पेड़ों से दूर रहने की सख्त सलाह दी है।

रविवार को कितना रहा तापमान?

बारिश और तेज हवाओं की वजह से दिल्ली के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। आज रविवार को अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं हवा की गति 5 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

मौसम का यह बदलाव केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा। 11 से 14 मई के बीच पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जहां 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यूपी और बिहार में भी बादलों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे लोगों को फिलहाल पसीने छुड़ाने वाली गर्मी से राहत मिलेगी।

राजस्थान-पंजाब में कैसे रहेगा मौसम का हाल?

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी 11 मई से मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव आने की संभावना है, जहां 14 मई तक आंधी और झमाझम बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी आंधी-पानी की स्थिति बनी रहेगी, जबकि 12 से 14 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 13-14 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम अधिक आक्रामक रहेगा।

इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं, बिजली की कड़क और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजस्थान में भी इसी अवधि में धूल भरी आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है, जिससे तपती गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article