देश

जयशंकर ने दोहा में कतर के PM से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा

India Qatar Ties: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को दोहा में कतर के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की और ऊर्जा एवं व्यापार सहित द्विपक्षीय संबंध के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा की। जयशंकर ने कहा कि दोहा में कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अल थानी से मिलकर खुशी हुई।

Image

जयशंकर ने कतर के पीएम से की मुलाकात (फोटो साभार: @DrSJaishankar)

Photo : Twitter

India Qatar Ties: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को दोहा में कतर के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की और ऊर्जा एवं व्यापार सहित द्विपक्षीय संबंध के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा की। जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी के साथ बैठक की तथा कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी से भी मुलाकात की।

विदेश मंत्री ने साझा की तस्वीर

जयशंकर ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘दोहा में कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अल थानी से मिलकर खुशी हुई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऊर्जा, व्यापार, निवेश और लोगों के बीच संपर्क सहित हमारी रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख पहलुओं की समीक्षा की गई। पश्चिम एशिया, क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर विचारों के आदान-प्रदान की सराहना की गई।’’

सरकारी कतर समाचार एजेंसी के अनुसार, दोनों समकक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग को मज़बूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की। जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक अलग पोस्ट में कहा कि उन्होंने कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी से भी मुलाकात की और ‘‘भारत-कतर संबंधों को मज़बूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सहयोग बढ़ाने और नये अवसरों की खोज पर उनके मार्गदर्शन की सराहना करता हूं।’’ विदेश मंत्रालय के अनुसार, 2023-24 में कतर के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 14.08 अरब अमेरिकी डॉलर था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article