कानपुर

दिल्ली ब्लास्ट के बाद गिरफ्तार डॉ शाहीन पर बड़ा एक्शन, कानपुर मेडिकल कॉलेज ने विभागीय बोर्ड से हटाया नाम

Delhi Blast: गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल (GSVM) मेडिकल कॉलेज ने फार्माकोलॉजी विभाग के बोर्ड से डॉक्टर शाहीन सईद का नाम हटा दिया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर शाहीन 01 सितंबर, 2012 से 31 दिसंबर, 2013 तक फार्माकोलॉजी विभाग की अध्यक्ष रही और उनके बाद डॉक्टर पूजा अग्रवाल ने 01 जनवरी, 2014 से यह पद संभाला।

Image

दिल्ली ब्लास्ट के बाद गिरफ्तार डॉ शाहीन पर बड़ा एक्शन (फोटो साभार: PTI)

Photo : PTI

Delhi Blast: गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल (GSVM) मेडिकल कॉलेज ने फार्माकोलॉजी विभाग के बोर्ड से डॉक्टर शाहीन सईद का नाम हटा दिया है। जीएसवीएम ने दिल्ली में लालकिले के पास सोमवार शाम को हुए विस्फोट के मामले की जांच में डॉक्टर शाहीन का नाम सामने आने के बाद यह कदम उठाया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह बात कही।

क्या है पूरा मामला?

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर शाहीन 01 सितंबर, 2012 से 31 दिसंबर, 2013 तक फार्माकोलॉजी विभाग की अध्यक्ष रही और उनके बाद डॉक्टर पूजा अग्रवाल ने 01 जनवरी, 2014 से यह पद संभाला। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दिल्ली पुलिस और आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) से मिली जानकारी के बाद यह ''एहतियात के तौर पर यह कदम'' उठाया गया है। अधिकारी ने कहा कि संस्थान ने किसी भी ''गलत पहचान या प्रतिष्ठा को नुकसान'' से बचाने के लिए तुरंत कार्रवाई की।

अधिकारी ने कहा कि एटीएस और राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (NIA) की टीमों ने शुक्रवार और उसके अगले दिन शनिवार को जीएसवीएम परिसर का दौरा किया और फार्माकोलॉजी विभाग में जांच की। एजेंसियों ने डॉ. शाहीन और उन लोगों के बारे में जानकारी ली जो अभी भी उनके संपर्क में हो सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ताओं ने चुनिंदा विभागीय दस्तावेज़ों की समीक्षा भी की।

बोर्ड ने क्यों उठाया यह कदम

अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड में बदलाव एक आंतरिक तौर पर उठाया गया ऐहतियाती कदम है जिसका उद्देश्य जांच जारी रहने तक संस्थान की छवि को सुरक्षित रखना है। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को धीमी गति से चल रही एक कार में एक जोरदार विस्फोट हुआ था जिससे 13 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हो गए थे। दिल्ली पुलिस के अनुसार एनआईए अब इस विस्फोट की जांच एक आतंकवादी हमले के रूप में कर रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article