देश

इतनी बड़ी लापरवाही! Indigo फ्लाइट के कैप्टन को दिखी विंडशील्ड में दरार; तुरंत लिया ये फैसला

इंडिगो की फ्लाइट 7253 (मदुरै–चेन्नई) में उड़ान के दौरान विमान के विंडशील्ड में दरार देखी गई। घटना की सूचना इंजीनियरिंग टीम को दे दी गई है, जो निरीक्षण कर रही है। प्रारंभिक जांच में दरार बाहरी सतह पर पाई गई। इंडिगो ने कहा कि सभी आवश्यक रखरखाव और सुरक्षा जांचें पूरी होने के बाद ही विमान फिर से संचालन में आएगा।

Image

इंडिगो के विमान ( फ्लाइट नंबर 7253) की विंडशिल्ड में दिखी दरार।(फोटो सोर्स:indigo )

Photo : Twitter

इंडिगो के विमान ( फ्लाइट नंबर 7253) में रखरखाव को लेकर बड़ी लापरवाही की जानकारी की सामने आई है। कैप्टन ने विंडशील्ड में दरार देखी। फ्लाइट मदुरै से चेन्नई के लिए रवाना होने वाली थी। सूत्रों के अनुसार, घटना की सूचना इंजीनियरिंग टीम को दे दी गई है, जो विमान का निरीक्षण कर रही है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दरार विमान की बाहरी सतह पर है। इंडिगो ने पुष्टि की है कि सभी जरूरी रखरखाव और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही विमान संचालन फिर से शुरू करेगा।

दुर्गापुर-मुंबई इंडिगो विमान की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

इससे पहले पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक कैंसर मरीज की तबीयत बिगड़ने के कारण विमान को रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। दुर्भाग्यवश, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मरीज की मृत्यु हो गई। स्थिति को देखते हुए फ्लाइट की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिग कराई गई।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article