देश

Cyclone Remal Update: चक्रवात रेमल के कारण कोलकाता हवाई अड्डा 9 घंटे के लिए बंद, आधी रात को समुद्री तट से टकराने की संभावना

Cyclone Remal Update: मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवात 'रेमल', रविवार आधी रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के समुद्र तटों से टकराने की आशंका है।

Image

चक्रवात रेमल के कारण कोलकाता हवाई अड्डा 9 घंटे के लिए बंद

Photo : Twitter

Cyclone Remal Update: साइक्लोन रेमल भले ही अभी समुद्र तट से नहीं टकराया हो, लेकिन उसका असर दिखने लगा है। साइक्लोम रेमल के खतरे को देखते हुए कोलकाता एयरपोर्ट को 9 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। इन नौ घंटों में यहां से कोई भी फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकेगी। इसके साथ ही कोलकाता श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर भी रविवार शाम से 12 घंटे के लिए सभी ‘कार्गो और कंटेनर हैंडलिंग’ कार्य निलंबित रहेंगे।

आधी रात को समुद्र तट से टकराएगा रेमल

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवात 'रेमल', रविवार आधी रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के समुद्र तटों से टकराने की आशंका है। आईएमडी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के साथ-साथ अन्य पूर्वोत्तर राज्यों जैसे त्रिपुरा, असम, नागालैंड और मणिपुर में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। त्रिपुरा के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने भी 26 मई से प्रतिकूल मौसम की स्थिति के प्रति चेतावनी दी है।

कोलकाता एयरपोर्ट कब से कब तक बंद

साइक्लोन रेमल के खतरे को देखते हुए कोलकाता एयरपोर्ट की ओर से एक बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र पर चक्रवात रेमल के प्रभाव को देखते हुए 26.05.2024 को 1200 IST से 27.05.2024 को 0900 IST तक उड़ान संचालन को निलंबित करने का निर्णय लिया गया है।

कोलकाता बंदरगाह भी बंद

चक्रवाती तूफान के पूर्वानुमान के मद्देनजर कोलकाता श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर रविवार शाम से 12 घंटे के लिए सभी ‘कार्गो और कंटेनर हैंडलिंग’ कार्य निलंबित रहेंगे। अधिकारियों ने कहा कि परिचालन रविवार शाम छह बजे से सोमवार तड़के छह बजे तक निलंबित रहेगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय बंदरगाह पर कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

बेंगलुरु-रांची फ्लाइट में यात्री की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली से मंगानी पड़ी ऑक्सीजन; 5 घंटे खड़ा रहा Air India Express का विमान

बेंगलुरु-रांची फ्लाइट में यात्री की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली से मंगानी पड़ी ऑक्सीजन; 5 घंटे खड़ा रहा Air India Express का विमान

'मोदी-योगी दें जवाब...देश गुस्से में', राष्ट्रगान के बीच यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के जाने का VIDEO वायरल, कांग्रेस ने घेरा

'मोदी-योगी दें जवाब...देश गुस्से में', राष्ट्रगान के बीच यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के जाने का VIDEO वायरल, कांग्रेस ने घेरा

घी में मिलावट से लेकर नियमों की अनदेखी तक, एक कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड, दूसरी के घी की बिक्री बंद; FSSAI का बड़ा एक्शन

घी में मिलावट से लेकर नियमों की अनदेखी तक, एक कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड, दूसरी के घी की बिक्री बंद; FSSAI का बड़ा एक्शन

'कांग्रेस मुख्यालय में हो दुर्गा मां का जयघोष, पूरा वंदे मातरम् का गायन', स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से की मांग

'कांग्रेस मुख्यालय में हो दुर्गा मां का जयघोष, पूरा वंदे मातरम् का गायन', स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से की मांग

'राहुल गांधी के खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग', महिलाओं के अधिकारों पर CM फडणवीस ने कांग्रेस नेता को लेकर क्यों कहा ऐसा?

'राहुल गांधी के खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग', महिलाओं के अधिकारों पर CM फडणवीस ने कांग्रेस नेता को लेकर क्यों कहा ऐसा?