देश

मेरी पार्टी के पदाधिकारियों को नुकसान न पहुंचाएं- करूर भगदड़ पर स्टालिन को घेरते हुए बोले विजय, कहा- जल्द ही पीड़ितों से मिलूंगा

अभिनेता एवं तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) पार्टी के संस्थापक विजय ने तमिलनाडु के करूर में अपनी एक रैली में मची भगदड़ में 41 लोगों की मौत के कुछ दिन बाद मंगलवार को कहा कि उन्होंने अभी तक प्रभावित लोगों से मुलाकात नहीं की है, क्योंकि उनकी वहां मौजूदगी से "असामान्य स्थिति" उत्पन्न हो जाएगी।

Image

टीवीके प्रमुख विजय (फोटो- TVK)

टीवीके प्रमुख और एक्टर विजय ने करूर भगदड़ पर तमिलनाडु सरकार पर परोक्ष रूप से हमला बोला है। अभिनेता विजय ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी ऐसी "दुखद स्थिति" का सामना नहीं किया। उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को चुनौती दी कि वे "उनके साथ कुछ भी कर सकते हैं," लेकिन उनकी पार्टी के सहयोगियों के साथ नहीं।

सटालिन पर साधा निशाना

टीवीके प्रमुख विजय ने कहा- "मैंने अपने जीवन में ऐसी दर्दनाक स्थिति का सामना कभी नहीं किया। मैं बहुत दुखी हूं... सभी राजनीति को छोड़कर, हम हमेशा पुलिस से सुरक्षित स्थान की अनुमति मांगते हैं। लेकिन जो नहीं होना चाहिए था, वह हो गया... मैं जल्द ही पीड़ितों से मिलूंगा... मैं उस परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जो इस नुकसान से दुखी हैं... मेरी पार्टी के पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है... मुख्यमंत्री महोदय, मैं आपसे अनुरोध करता हूं- कृपया मेरी पार्टी के पदाधिकारियों को नुकसान न पहुंचाएं। आप मेरे घर या मेरे कार्यालय में आ सकते हैं और मेरे खिलाफ कोई भी कार्रवाई कर सकते हैं, लेकिन उनके खिलाफ नहीं... जल्द ही, हर सच्चाई सामने आ जाएगी।"

क्यों नहीं गए अभी तक करूर

विजय ने कहा कि घटना का सच जल्द ही सामने आएगा और उन्होंने संकेत दिया कि वह कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैंने करूर का दौरा नहीं किया क्योंकि इससे असामान्य स्थिति उत्पनन हो सकती थी। मैं जल्द ही आपसे (पीड़ितों और घायलों के परिवारों से) मिलूंगा।’’

विजय की पार्टी की नेताओं के खिलाफ केस

विजय ने यह बात ऐसे समय कही जब उनके पार्टी सहयोगियों के खिलाफ 27 सितंबर को तमिलनाडु के पश्चिमी करूर जिले में हुई भगदड़ के सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने टीवीके के जिन नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है उनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता बस्सी एन आनंद और सीटीआर निर्मल कुमार शामिल हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article