देश

Chhath Puja Incident:यूपी के चंदौली में पुलिया टूटने से नहर में गिरे श्रद्धालु, छठ पूजा के दौरान हुआ हादसा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 05:12 PM IST

Chandauli Chhath Puja Incident: उत्तर प्रदेश के चंदौली में छठ पूजा के दौरान एक हादसा पेश आया, गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

Chandauli UP Chhath Puja Incident: छठ पूजा पर सोमवार सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही आस्था के इस महापर्व का समापन हो गया है, इस बीच यूपी के चंदौली से एक हादसे की खबर सामने आई, चंदौली में छठ पूजा के लिए व्रती महिलाएं परिजनों के साथ सुबह के वक्त सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए राइट कर्मनाशा नहर में एकत्रित हुई थी।

व्रती महिलाएं नहर के बीच कमर भर पानी में खड़ीं थीं और सूर्य भगवान के उदय होने की इंतजार कर रही थीं उसी दौरान नहर के पुल के ऊपर तमाम लोग बैठकर पूजा कार्यक्रम देख रहे थे।

बताते हैं कि पुल काफी पुराना था और जर्जर हो चुका था, उसका एक हिस्सा अधिक भार सहन ना कर सका और लोगों के दवाब से भरभराकर टूट गया और वहां खड़े लोग भी अचानक से नीचे नहर में गिरे।

वहां भगदड़ की स्थिति मच गई, गनीमत रही कि नहर में पानी कम होने के चलते किसी को चोट नहीं आई है और लोगों की मदद से इन लोगों को बाहर निकाल गया वहीं जब मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लोगों को नहर के पास से हटाया, जिसके बाद ब्रती महिलाओं ने उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया और मां-भगवान जी का धन्यवाद अदा किया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ