देश

Tihar Jail: दिल्ली के तिहाड़ जेल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, DG के पास आया मेल

Tihar Jail: तिहाड़ को मिली धमकी के बाद डॉग स्कॉड की टीम जांच के लिए पहुंच गई। जिसके बाद पूरे परिसर की जांच की गई।

Image

तिहाड़ जेल को बम से उड़ाने की धमकी

Tihar Jail: तिहाड़ जेल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। तिहाड़ जेल को एक धमकी भरा ई मेल मिला है। तिहाड़ जेल के अलावा कई अस्पतालों में भी आज बम की धमकी भरा मेल आया है। पुलिस ने सभी जगहों पर जांच कर ली है, उन्हें अभी तक कुछ नहींं मिला है।

तिहाड़, आईजीआई को धमकी

तिहाड़ को मिली धमकी के बाद डॉग स्कॉड की टीम जांच के लिए पहुंच गई है। अभी जांच किया जा रहा है। अब तक कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली की तिहाड़ जेल को मंगलवार को एक बम धमकी भरा ईमेल मिला, इसी तरह की चेतावनी शहर के स्कूलों, अस्पतालों और यहां तक कि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे को भी भेजी गई थी।

तिहाड़ के अंदर जांच जारी

जेल प्रशासन ने दिल्ली पुलिस को खतरे के बारे में सतर्क कर दिया है और जेल के अंदर तलाशी ली जा रही है। तिहाड़ में कई प्रमुख राजनेताओं सहित कुछ हाई-प्रोफाइल कैदी भी बंद हैं। इससे पहले दिन में, दिल्ली के चार अस्पतालों को ईमेल पर बम की धमकी मिली थी।

चार अस्पतालों को भी धमकी

मिली जानकारी के अनुसार तिहाड़ के साथ-साथ दिल्ली के चार अस्पतालों को मंगलवार की सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे दो दिन पहले दिल्ली में 20 अस्पतालों, हवाई अड्डे और उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) कार्यालय को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें जीटीबी अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल और दीपचंद बंधु अस्पताल से बम की धमकी वाले ईमेल मिलने के बारे में फोन पर सूचना प्राप्त हुई। अधिकारियों ने कहा कि बम निरोधक दस्ता, बम का पता लगाने वाली टीम, अग्निशमन कर्मी और स्थानीय पुलिस तलाशी लेने के लिए मौके पर पहुंची। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी के मुताबिक, कॉल आने का सिलसिला सुबह 10.45 बजे शुरू हुआ।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!