देश

स्वाति मालीवाल के साथ सच में हुई थी केजरीवाल के घर में मारपीट, संजय सिंह ने बदसलूकी की बात स्वीकारी, बताया सारा सच

Swati Maliwal: आप सांसद संजय सिंह ने स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट वाली खबर को लेकर कहा कि कल एक घटना हुई। अरविंद केजरीवाल के आवास पर विभव कुमार (अरविंद केजरीवाल के पीए) द्वारा स्वाति मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार की घटना हुई।

Swati Maliwal: सोमवार को स्वाति मालीवाल को लेकर एक घटना सामने आई थी कि उनके साथ सीएम हाउस यानि कि केजरीवाल के घर में मारपीट की गई है। स्वाति मालीवाल आप की राज्यसभा सांसद हैं और पूर्व में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। मालीवाल ने तब खुद दिल्ली पुलिस को भी फोन किया था। इस घटना को लेकर आप और केजरीवाल दोनों ने चुप्पी साध रखी थी। अब इस मामले को लेकर आप सांसद संजय सिंह सामने आए हैं और उन्होंने स्वीकार किया है कि सही में स्वाति मालीवाल के साथ केजरीवाल के घर में बदसलूकी हुई थी।

संजय सिंह ने क्या कहा

ANI के अनुसार आप सांसद संजय सिंह ने स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट वाली खबर को लेकर कहा- ''कल एक घटना हुई। अरविंद केजरीवाल के आवास पर बिभव कुमार (अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीए) द्वारा स्वाति मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार की घटना हुई। स्वाति मालीवाल ने इस घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस को दे दी है। यह एक निंदनीय घटना है। अरविंद केजरीवाल ने घटना का संज्ञान लिया है और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं...''

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

जिस समय स्वाति मालीवाल के साथ यह घटना घटी थी, तब उन्होंने खुद पुलिस को फोन किया था, मारपीट की बात कही थी। बाद में पुलिस स्टेशन भी गईं थीं, लेकिन कंप्लेन नहीं दी। इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन गईं और आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनके साथ ‘‘मारपीट’’ की है। पुलिस को अभी तक औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!