देश

दिल्ली पुलिस की जय-वीरू की जोड़ी को मिला गणतंत्र दिवस पर बड़ा सम्मान, इन हाई-प्रोफाइल मामलों में हासिल की थी कामयाबी

Police Gallantry Medal For Delhi Police: ​हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले दोनों अफसर 2014 बैच के हैं और अपनी काबिलियत के दम पर आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन लेकर इंस्पेक्टर बने। इसके बाद इन्होंने नॉर्थ इंडिया के कुख्यात गैंगस्टर नेटवर्क की कमर तोड़ दी। इनकी अगुवाई में लॉरेंस बिश्नोई,गोल्डी बराड़,कौशल चौधरी,जग्गू भगवानपुरिया,काला जठेड़ी, आतंकी अर्श डाला गैंग से जुड़े कई बड़े गैंगस्टर और दर्जनों गुर्गे गिरफ्तार किए गए। कई बदमाश एनकाउंटर में ढेर, तो कई हाफ-एनकाउंटर के बाद सलाखों के पीछे पहुंचाए गए।

Image

दिल्ली पुलिस की जय-वीरू की जोड़ी को मिला गणतंत्र दिवस पर बड़ा सम्मान

Delhi Police: दिल्ली पुलिस के दो इनकाउंटर सेप्शलिस्ट को पुलिस वीरता पुरस्कार मिला है। चाहे सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड हो, सलमान खान के घर फायरिंग केस, मोहाली RPG अटैक, फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर गोलीबारी, खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की तलाश, सिंगर बादशाह के कैफे पर फायरिंग, या फिर संसद भवन केस...इन हाई-प्रोफाइल मामलों में आरोपियों तक पहुंचने वाली जिस जोड़ी ने पुलिसिंग की नई मिसाल कायम की, उसी जय-वीरू की जोड़ी को इस बार गणतंत्र दिवस 2025 पर पुलिस वीरता पुरस्कार से नवाजा गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने किया सम्मानित

दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट – स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट में तैनात दो युवा एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर निशांत दहिया, इंस्पेक्टर मंजीत जागलान इन दोनों जांबाज अफसरों को उनकी असाधारण बहादुरी और गैंगस्टरों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के लिए पुलिस वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हरियाणवी छोरे, गैंगस्टरों का काल

हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले दोनों अफसर 2014 बैच के हैं और अपनी काबिलियत के दम पर आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन लेकर इंस्पेक्टर बने। इसके बाद इन्होंने नॉर्थ इंडिया के कुख्यात गैंगस्टर नेटवर्क की कमर तोड़ दी।

इनकी अगुवाई में लॉरेंस बिश्नोई,गोल्डी बराड़,कौशल चौधरी,जग्गू भगवानपुरिया,काला जठेड़ी, आतंकी अर्श डाला गैंग से जुड़े कई बड़े गैंगस्टर और दर्जनों गुर्गे गिरफ्तार किए गए। कई बदमाश एनकाउंटर में ढेर, तो कई हाफ-एनकाउंटर के बाद सलाखों के पीछे पहुंचाए गए।

अमृतपाल से RPG अटैक तक—हर केस में अहम रोल

जब खालिस्तानी समर्थक और मौजूदा निर्दलीय सांसद अमृतपाल पुलिस और जांच एजेंसियों को चकमा देकर फरार था, तब इंस्पेक्टर निशांत-मंजीत की जोड़ी ने सेंट्रल एजेंसियों के साथ मिलकर उसका पुख्ता क्लू दिया, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी संभव हो सकी।

इसके अलावा मूसेवाला हत्याकांड के शूटरों की पहचान, मोहाली RPG अटैक के आरोपियों की गिरफ्तारी, अतीक अहमद के भाई से जुड़े केस में यूपी पुलिस को अहम लीड,दिशा पाटनी के घर फायरिंग के शूटरों का फुल एनकाउंटर, सलमान खान के घर फायरिंग करने वालों तक पहुंच, हिमाशु भाऊ गैग के अजय गोली का फुल एनकाउंटर, तीन लाख के इनामी बदमाश रोमील बोहरा का फुल एनकाउंटर, कुख्यात गैंगस्टर गोगी की गिरफ्तार, लॉरेंस के करीबी राशिद केबलवाला को दबोचना, इन तमाम मामलों में यही जोड़ी फ्रंटलाइन पर रही।

2025 में बहादुरी का सम्मान

गैंगस्टरों और आतंकियों के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाइयों, जोखिम भरे ऑपरेशनों और बेखौफ पुलिसिंग के लिए इंस्पेक्टर निशांत दहिया और इंस्पेक्टर मंजीत जागलान को साल 2025 का पुलिस वीरता पुरस्कार दिया गया है।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

क्या चुनाव आयोग में कई मुद्दों पर आपसी मतभेद? उठा सियासी तूफान, विपक्ष ने कर दिया हल्लाबोल

क्या चुनाव आयोग में कई मुद्दों पर आपसी मतभेद? उठा सियासी तूफान, विपक्ष ने कर दिया हल्लाबोल

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव, ओडिशा में भारी बारिश के बाद स्कूल बंद, IMD ने जारी किए ताजा अपडेट्स

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव, ओडिशा में भारी बारिश के बाद स्कूल बंद, IMD ने जारी किए ताजा अपडेट्स

कोलकाता में TMC और BJP कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, कई घायल, पार्टी कार्यालय पर कब्जे को लेकर भिड़े

कोलकाता में TMC और BJP कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, कई घायल, पार्टी कार्यालय पर कब्जे को लेकर भिड़े

आज की ताजा खबर, 23 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी की दिसंबर में अमेरिका यात्रा संभव, कनाडा से डील करने भी जा सकते हैं...IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामले में प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला छुट्टी पर भेजे गए

आज की ताजा खबर, 23 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी की दिसंबर में अमेरिका यात्रा संभव, कनाडा से डील करने भी जा सकते हैं...IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामले में प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला छुट्टी पर भेजे गए

निठारी कांड: सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल उठाने वाले परिजनों ने पहले साथ तक नहीं रखा...पहचान छिपाकर हरिद्वार में बेची चाय

निठारी कांड: सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल उठाने वाले परिजनों ने पहले साथ तक नहीं रखा...पहचान छिपाकर हरिद्वार में बेची चाय