देश

कोलकाता में TMC और BJP कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, कई घायल, पार्टी कार्यालय पर कब्जे को लेकर भिड़े

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को पार्टी दफ्तर पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

Image

TMC-BJP कार्यकर्ताओं की भिड़ंत (फाइल फोटो)

Photo : PTI

TMC, BJP workers clash in Kolkata: शहर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से मुकुंदपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों के बीच स्थानीय पार्टी कार्यालय के नियंत्रण को लेकर भीषण हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान कई कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता घायल हो गए। PTI की खबर के मुताबिक, टीएमसी ने अपने नेताओं से मारपीट और महिला कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, जबकि भाजपा ने इन दावों को खारिज करते हुए टीएमसी पर हिंसा भड़काने का आरोप मढ़ा है।

पार्टी दफ्तर पर कब्जे को लेकर भिड़े

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को पार्टी दफ्तर पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। हिंसा में घायल कई टीएमसी कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रैली के दौरान भड़की हिंसातनाव उस समय बढ़ गया जब ममता बनर्जी गुट के स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ताओं ने एक रैली निकाली। टीएमसी का दावा है कि उनका स्थानीय पार्टी कार्यालय, जिस पर भाजपा ने कथित तौर पर जबरदस्ती कब्जा कर रखा है, उसे मुक्त कराने की मांग को लेकर वे स्थानीय थाने में ज्ञापन सौंपने जा रहे थे।

टीएमसी का आरोप है कि रैली शुरू होते ही शराब के नशे में धुत भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया और हाथापाई शुरू कर दी। TMC प्रवक्ता और IT सेल प्रमुख उपासना चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके घर का घेराव किया, उनसे मारपीट की और छेड़छाड़ की। उन्होंने दावा किया कि विरोध करने पर उनके परिवार पर भी हमला किया गया, अंडे फेंके गए और उनकी कार के शीशे तोड़ दिए गए।

हुमायूं कबीर लहूलुहान

पूर्व विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी हुमायूं कबीर ने आरोप लगाया कि जब वे पुलिस स्टेशन जा रहे थे, तब पुलिस की मौजूदगी में ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर क्रूरतापूर्वक हमला कर दिया। फेसबुक पर सामने आए एक वीडियो में हुमायूं कबीर का चेहरा खून से लथपथ और कपड़े फटे हुए दिखे। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने उनके पैसे और चश्मा भी छीन लिए।

टीएमस सांसदों ने पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन और महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घटना की तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए। वहीं, भाजपा ने टीएमसी के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने बिना किसी उकसावे के उनके समर्थकों पर हमला किया। एक स्थानीय भाजपा नेता के अनुसार, उनका एक कार्यकर्ता टीएमसी की रैली का वीडियो बना रहा था, जिससे गुस्साए टीएमसी समर्थकों ने उस पर हमला कर दिया, जिसके बाद यह हिंसक झड़प हुई।

जादवपुर बीजेपी विधायक का बयान

भाजपा की जादवपुर से विधायक सरबोरी मुखर्जी ने कहा कि यह घटना टीएमसी द्वारा क्षेत्र में फिर से गुंडा राज कायम करने की कोशिश के खिलाफ आम जनता का प्रतिरोध है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा नकार दिए जाने के बाद टीएमसी असामाजिक तत्वों के जरिए जानबूझकर इलाके में अशांति फैला रही है। घटना के बाद पूर्बा जादवपुर थाने के बाहर दोनों पार्टियों के समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कोलकाता में TMC और BJP कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, कई घायल, पार्टी कार्यालय पर कब्जे को लेकर भिड़े

कोलकाता में TMC और BJP कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, कई घायल, पार्टी कार्यालय पर कब्जे को लेकर भिड़े

आज की ताजा खबर, 23 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी की दिसंबर में अमेरिका यात्रा संभव, कनाडा से डील करने भी जा सकते हैं...IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामले में प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला छुट्टी पर भेजे गए

आज की ताजा खबर, 23 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी की दिसंबर में अमेरिका यात्रा संभव, कनाडा से डील करने भी जा सकते हैं...IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामले में प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला छुट्टी पर भेजे गए

निठारी कांड: सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल उठाने वाले परिजनों ने पहले साथ तक नहीं रखा...पहचान छिपाकर हरिद्वार में बेची चाय

निठारी कांड: सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल उठाने वाले परिजनों ने पहले साथ तक नहीं रखा...पहचान छिपाकर हरिद्वार में बेची चाय

'नक्सली' टिप्पणी को लेकर SC में तीखी बहस, वंदे मातरम पर हो रही थी सुनवाई, CJI ने दिया दखल

'नक्सली' टिप्पणी को लेकर SC में तीखी बहस, वंदे मातरम पर हो रही थी सुनवाई, CJI ने दिया दखल

5 वर्षों में 23 IITs से 45 छात्रों ने की खुदकुशी, 62% छात्र वंचित वर्ग से; आंकड़े छिपाने को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

5 वर्षों में 23 IITs से 45 छात्रों ने की खुदकुशी, 62% छात्र वंचित वर्ग से; आंकड़े छिपाने को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा