देश

मर्डर से पहले मूसेवाला के घर की रेकी करने वाला बॉबी कबूतर गिरफ्तार, हाशिम बाबा-लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं तार

पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया है कि बॉबी कबूतर ने पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्या से पहले उसके घर की रेकी की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसने मूसेवाला की गतिविधियों और उसके आने-जाने वाले रास्ते के बारे में जानकारी इकट्ठा की थी। यही जानकारी बाद में हमलावरों तक पहुंचाई गई।

Image

मूसेवाला हत्याकांड में वांछित था बॉबी कबूतर। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत

Bobby Kabootar arrested: पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मूसेवाला की हत्या से पहले सिंगर के घर की रेकी करने वाली आरोपी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गैंगस्टर का नाम बॉबी कबूतर है और वह बीते सात सालों से फरार चल रहा था। बॉबी के तार हाशिम बाबा और लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं। बॉबी की तलाश पुलिस को लंबे समय से थी लेकिन वह पहचान बदलकर छिपता फिर रहा था।

मूसेवाला की हत्या से पहले उसके घर की रेकी की थी

पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया है कि बॉबी कबूतर ने पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्या से पहले उसके घर की रेकी की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसने मूसेवाला की गतिविधियों और उसके आने-जाने वाले रास्ते के बारे में जानकारी इकट्ठा की थी। यही जानकारी बाद में हमलावरों तक पहुंचाई गई। गौरतलब है कि मई 2022 में दिनदहाड़े सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था बॉबी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट लंबे समय से बॉबी की उसकी तलाश में थी। बताया जा रहा है कि आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था और फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर रहा था। टेक्निकल सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर स्पेशल सेल ने उसे दबोच लिया। फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर हुई फायरिंग मामले में भी बॉबी कबूतर वांछित था।

दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग में भी वांछित था

सूत्रों के मुताबिक बॉबी ने दिशा के घर फायरिंग करने वाले शूटर्स को हथियार मुहैया करवाए थे। यह भी पता चला है कि दिशा के घर पर जिस हथियार से फायरिंग हुई, उसे विदेश से मंगाया गया था। अभिनेत्री के घर हुई फायरिंग मामले में दो शूटर्स एनकाउंटर में मारे गए थे जबकि तीन गिरफ्तार हुए थे। बॉबी कबूतर उर्फ महफूज से पूछताछ की जा रही है। उससे पूछा जा रहा है कि उसने किसके कहने पर शूटर्स को हथियार मुहैया कराए थे।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article