देश

Delhi-NCR में पांच दिन तक नहीं लगेगी लू, ओडिशा में अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम- IMD का अपडेट

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 25, 2023, 11:12 PM IST

Delhi-NCR IMD Weather Forecast: गुरुवार (25 मई, 2023) को दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई और इस दौरान धूल भरी तेज हवाएं भी चलीं। राष्ट्रीय राजधानी में इस दौरान अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि आईएमडी ने बताया कि पालम वेधशाला ने हवा की गति 58 किमी प्रति घंटे दर्ज की थी।

Image

दिल्ली में इंडिया गेट के पास सुहाने मौसम का आनंद लेते लोग। (फाइल)

Photo : IANS

Delhi-NCR IMD Weather Forecast: दिल्ली के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिनों तक लपट जैसी लू नहीं सताएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से यह संभावना जताई गई है। कहा गया है कि अगले दो से तीन दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश और धूल भरी तेज हवाएं चलने से जुड़ी स्थिति रहने के आसार हैं और 30 मई तक लू का कोई अनुमान नहीं है। विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो से तीन दिन में दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों सहित उत्तर-पश्चिम भारत में रुक-रुककर बारिश होने का पूर्वानुमान है।

गुरुवार (25 मई, 2023) को दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई और इस दौरान धूल भरी तेज हवाएं भी चलीं। राष्ट्रीय राजधानी में इस दौरान अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि आईएमडी ने बताया कि पालम वेधशाला ने हवा की गति 58 किमी प्रति घंटे दर्ज की थी। इस बीच, ओडिशा में दिन के समय भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा, जबकि दोपहर में आंधी ने कई इलाकों में नुकसान पहुंचाया।

स्थानीय मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि आंधी के कारण कई पेड़ उखड़ गए और बिजली की लाइनें टूट गईं, जिससे भुवनेश्वर, पुरी, पिपिली और कटक में कई जगहों पर बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। संबलपुर, सुंदरगढ़, ढेंकानल, कोरापुट, कटक और नबरंगपुर के इलाकों में कच्चे घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। आईएमडी ने अगले तीन दिनों तक दिन के समय गर्मी और शाम को बारिश की इसी तरह की मौसम की स्थिति का अनुमान जताया है।

वैसे, इससे पहले सोमवार और मंगलवार को दिल्ली के कई हिस्सों में लू चली थी और कई मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया था। अधिकारियों के अनुसार, लू के चलते मंगलवार को दिल्ली में बिजली की मांग बढ़कर 6,916 मेगावाट हो गई, जो इस मौसम में अब तक सबसे अधिक है। हालांकि, उन्होंने कहा कि पिछली गर्मियों में शहर में बिजली की मांग 7,695 मेगावाट दर्ज की गई थी और इस साल यह 8,100 मेगावाट तक पहुंच सकती है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द