अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज इन 5 राशियों पर बरसेगी गुरु की कृपा, अचानक धन लाभ के बन रहे योग

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 11 July 2026 : आज का दिन इन राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार रहने वाला है। आज इन्हें अचानक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आज के राशिफल से जानते हैं कौन सी हैं वह राशियां...

Image

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: आज 11 जुलाई 2026, शनिवार का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से खास है। आज चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य मिथुन, गुरु कर्क, शुक्र सिंह और शनि मीन राशि में विराजमान हैं। आज एकादशी की पारण तिथि है, जबकि वैष्णव परंपरा के साधु-संत आज एकादशी व्रत का पालन करेंगे। यह तिथि मोक्षदायिनी मानी जाती है और भगवान श्रीहरि विष्णु की आराधना के लिए विशेष फलदायी है।

आज भगवान विष्णु के विष्णु सहस्रनाम, 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' महामंत्र का जप तथा श्रीगोविंद नाम का स्मरण अत्यंत शुभ रहेगा। शनिवार होने के कारण सूर्योदय से पहले पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें तथा सायंकाल गोधूलि बेला में दीपक जलाकर सात परिक्रमा करें। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल (Daily Horoscope)...

मेष राशि का 11 जुलाई का राशिफल

आज सूर्य तृतीय और चंद्रमा द्वितीय भाव में हैं। नौकरी, बैंकिंग, आईटी और शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखें। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में खुशी बनी रहेगी।

उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें तथा मूंग और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: पीला, लाल | शुभ अंक: 1, 3 | भाग्य प्रतिशत: 60%

वृषभ राशि का 11 जुलाई का राशिफल

चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है, इसलिए वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन मधुर रहेगा।

उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें और सप्तअन्न का दान करें।

शुभ रंग: हरा, नीला | शुभ अंक: 2, 9 | भाग्य प्रतिशत: 60%

मिथुन राशि का 11 जुलाई का राशिफल

सूर्य आपकी राशि में और चंद्रमा व्यय भाव में हैं। नौकरी में नए अवसर और पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ यात्रा की योजना बन सकती है।

उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।

शुभ रंग: सफेद, आसमानी | शुभ अंक: 3, 9 | भाग्य प्रतिशत: 60%

कर्क राशि का 11 जुलाई का राशिफल

गुरु आपकी राशि में होने से भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। रियल एस्टेट निवेश लाभदायक सिद्ध हो सकता है। विवाह योग्य लोगों को प्रस्ताव मिल सकते हैं।

उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जप करें तथा अन्न और फल का दान करें।

शुभ रंग: पीला, नारंगी | शुभ अंक: 2, 9 | भाग्य प्रतिशत: 70%

सिंह राशि का 11 जुलाई का राशिफल

व्यापार में सफलता और परिवार में खुशखबरी मिलने के योग हैं। समय प्रबंधन से बड़े लाभ प्राप्त होंगे। गुरु और चंद्रमा का प्रभाव कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देगा। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

उपाय: सुंदरकांड एवं श्रीसूक्त का पाठ करें, चावल और तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा, आसमानी | शुभ अंक: 1, 2 | भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि का 11 जुलाई का राशिफल

भाग्य भाव में चंद्रमा और दशम भाव में सूर्य होने से रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं। व्यवसाय में लंबित योजनाओं को आगे बढ़ाने का समय है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में हल्का तनाव रह सकता है।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और अरण्यकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा, नीला | शुभ अंक: 3, 7 | भाग्य प्रतिशत: 70%

तुला राशि का 11 जुलाई का राशिफल

व्यवसाय में निरंतर प्रगति होगी। आत्मविश्वास आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और साथी के साथ यात्रा का योग बन सकता है। हालांकि स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला, हरा | शुभ अंक: 2, 9 | भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि का 11 जुलाई का राशिफल

धन लाभ के योग बन रहे हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी से जुड़ी चिंताओं का समाधान मिलेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। संतान को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है। प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखें।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें तथा तिल और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: लाल, पीला | शुभ अंक: 2, 9 | भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि का 11 जुलाई का राशिफल

नौकरी में अचानक कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। व्यवसाय में मेहनत के अनुरूप परिणाम पाने के लिए धैर्य रखना होगा। प्रेम जीवन और स्वास्थ्य दोनों संतोषजनक रहेंगे।

उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।

शुभ रंग: लाल, पीला | शुभ अंक: 4, 7 | भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि का 11 जुलाई का राशिफल

सुखद यात्रा और व्यवसायिक दौरे के योग बनेंगे। भविष्य की चिंता छोड़कर वर्तमान अवसरों का लाभ उठाएं। प्रेम संबंधों में भावनाओं और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें तथा अन्न का दान करें।

शुभ रंग: हरा, बैंगनी | शुभ अंक: 4, 8 | भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि का 11 जुलाई का राशिफल

नौकरी में उन्नति और पदोन्नति के प्रबल संकेत हैं। व्यापार में सही समय पर लिया गया निर्णय लाभ देगा। प्रेम संबंध विवाह तक पहुंच सकते हैं। नकारात्मक सोच से दूर रहें।

उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: बैंगनी, आसमानी | शुभ अंक: 2, 8 | भाग्य प्रतिशत: 70%

मीन राशि का 11 जुलाई का राशिफल

छात्रों के लिए दिन सफलता लेकर आएगा। नौकरी परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। ज्ञान और अनुभव आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होंगे। राहु के प्रभाव के कारण स्वास्थ्य, विशेषकर लीवर संबंधी समस्याओं के प्रति सावधानी रखें।

उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल, सफेद | शुभ अंक: 3, 9 | भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article