दुनिया

Bahamas Plane Crash: बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की मौत; फ्लेमिंगो एयर की सभी उड़ानों पर लगी रोक

बहामास के नॉर्थ एंड्रोस में शुक्रवार को फ्लेमिंगो एयर का एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई। शुरुआत में एक यात्री के बचने की जानकारी दी गई थी, लेकिन बाद में उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद बहामास सरकार ने एहतियातन फ्लेमिंगो एयर की सभी उड़ानों पर अस्थायी रोक लगा दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है, जबकि मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

Image

बहामास विमान हादसे में 10 लोगों की मौत।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

बहामास में शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया, जहां एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घातक विमान दुर्घटना 'नॉर्थ एंड्रोस' (North Andros) में हुई, जो बहामास की राजधानी नासाउ के पश्चिम में स्थित समुद्री क्षेत्र में पड़ता है। इस भीषण हादसे के बाद बहामास सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 'फ्लेमिंगो एयर' (Flamingo Air) की सभी उड़ानों पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।

मृतकों की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई

बहामास के प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने शुरुआत में जानकारी दी थी कि हादसे में एक व्यक्ति सुरक्षित बच गया है। हालांकि, बाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने पुष्टि की कि गंभीर रूप से घायल उस एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। विमान में सवार मृतकों की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा कारणों के मद्देनजर ही फ्लेमिंगो एयरलाइंस की उड़ानों को फिलहाल ग्राउंड (रोक) कर दिया गया है ताकि आगामी खतरों से बचा जा सके।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article