देश

Delhi Liquor Policy : ED ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को क्यों किया गिरफ्तार, क्या लगे हैं उनपर आरोप

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 21, 2024, 11:16 PM IST

Delhi Liquor Policy Chronology: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने क्यों किया गिरफ्तार? समझ लें मामले की एबीसीडी...

Image

केजरीवाल को ED ने क्यों किया गिरफ्तार? समझ लें मामले की एबीसीडी..

Delhi Liquor Policy Chronology: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई जब 21 मार्च की रात दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है, ED ने दिल्ली में सीएम आवास पर दो घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ के बाद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है, लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिकार केजरीवाल को क्यों अरेस्ट किया गया है, समझ लें ये सारा मामला...

बता दें कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार साल 2021-22 में नई शराब नीति लेकर आई थी, जिसमें घोटाले के आरोप लगे, बाद में इस केस में दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने CBI जांच की शिफारिश कर दी जिस समय नई शराब नीति लागू हुई, उस समय मनीष सिसोदिया के पास दिल्ली का आबकारी विभाग भी था शराब घोटाले के चलते ही मनीष सिसोदिया बीते साल फरवरी में गिरफ्तार हुए और अब तक जेल में हैं।भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच सितंबर 2022 के अंत में दिल्ली शराब नीति को रद्द कर दिया था।

दिल्ली शराब घोटाले केजरीवाल को ED ने बताया 'साजिशकर्ता'

ED ने केजरीवाल को मामले में 'साजिशकर्ता' कहा था, ED ने कहा कि भारत राष्ट्र समिति नेता के. कविता ने दिल्ली शराब नीति को तैयार करते समय कथित तौर पर केजरीवाल और AAP नेताओं मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के साथ साजिश रची थी कथित साजिश में एक ऐसी नीति बनाना शामिल था, जिससे दक्षिणी भारत की शराब लॉबी को फायदा पहुंचाया जा सके।

एक और आरोपी दिनेश अरोड़ा ने भी ईडी को बताई थी अहम बात

इस केस में एक और आरोपी दिनेश अरोड़ा ने भी ईडी को बताया है कि उसने केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की थी, ईडी का कहना है कि वाईएसआर कांग्रेस के सांसद मंगुटा श्रीनिवासुलु रेड्डी और केजरीवाल के बीच कई मीटिंग्स हुई थीं, सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के शराब कारोबार में रेड्डी के आने पर खुशी जताई थी।

ईडी सीएम केजरीवाल को अब तक नौ समन जारी कर चुकी थी

बता दें कि दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 (Delhi Liquor Policy Case) में कथित घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी सीएम केजरीवाल को अब तक नौ समन जारी कर चुकी थी वहीं उसपर कुछ ना होते देख 21 मार्च को ईडी की टीम 10वां समन लेकर उनके घर पहुंची थी।

केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए

गौरतलब है कि समन जारी करने के बाद भी केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए बल्कि इस दौरान केजरीवाल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी पर वो वहां से खारिज हो गई, लगातार भेजे जा रहे समन पर भी जब केजरीवाल जांच एजेंसी के पास नहीं गए तो ED ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, इसके बाद से ही केजरीवाल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई और उन्हें अब अरेस्ट कर लिया गया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!