देश

आबकारी नीति मामला: केजरीवाल, सिसोदिया पहुंचे दिल्ली HC, कहा- 'CBI ने जल्दबाजी में दायर की याचिका, खारिज करें'

Delhi Excise Policy Case CBI: दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने दिल्ली HC में याचिका दायर की। सीबीआई की पुनरीक्षण याचिका को खारिज करने की अपील की।

Image

आबकारी नीति मामला: केजरीवाल, सिसोदिया पहुंचे दिल्ली HC, कहा- 'CBI ने जल्दबाजी में दायर की याचिका, खारिज करें'

Arvind Kejriwal Manish Sisodia HC: आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से आबकारी नीति मामले में उन्हें आरोप मुक्त किए जाने के खिलाफ सीबीआई की याचिका को खारिज करने की अपील की। आप नेताओं कहा कि यह याचिका 'अभूतपूर्व जल्दबाजी' और 'बेहद गैर-गंभीर तरीके' से दायर की गई थी।

अलग-अलग अर्जियों में, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व उप मुख्यमंत्री ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की पुनरीक्षण याचिका की स्वीकार्यता पर सवाल उठाए और कहा कि वे इस 'अधूरी' और 'अस्पष्ट' याचिका में उनके खिलाफ एजेंसी का मामला समझ नहीं पाए हैं।

'CBI ने चार घंटे के भीतर ही दायर कर दी जल्दबाजी भरी याचिका'

याचिका में कहा गया, 'सीबीआई ने यह पुनरीक्षण याचिका बहुत ज्यादा जल्दबाजी में और बिना गंभीरता के दायर की है। यह याचिका विशेष न्यायाधीश के आरोप मुक्त करने के आदेश के सिर्फ चार घंटे के भीतर ही दायर कर दी गई थी। इससे साफ पता चलता है कि सीबीआई ने 500 से ज्यादा पन्नों वाले उस फैसले में विशेष न्यायाधीश की बातों और निष्कर्षों को ठीक से नहीं समझा।'

इसमें आगे कहा गया, 'इस तरह, अगर ऐसी याचिका को सुनवाई के लायक माना जाता है, तो प्रतिवादी को गंभीर नुकसान होगा।' न्यायमूर्ति मनोज जैन 17 और 18 अगस्त को सीबीआई की उस याचिका पर सुनवाई करेंगे जिसमें अधीनस्थ अदालत के 27 फरवरी के फैसले को चुनौती दी गई है।

केजरीवाल और सिसोदिया ने क्या रखा अपना पक्ष?

पिछली बार, न्यायमूर्ति जैन ने केजरीवाल, सिसोदिया और दुर्गेश पाठक को याचिका का जवाब देने के लिए दो हफ्ते का आखिरी मौका दिया था। हाल की याचिकाओं में केजरीवाल और सिसोदिया ने कहा कि अधीनस्थ अदालत ने तीन महीने से ज्यादा समय तक मामले की विस्तार से सुनवाई के बाद सभी आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया था, लेकिन सीबीआई ने ऐसा कोई खास निष्कर्ष नहीं बताया है जो 'गलत' हो या जिसमें कोई अनियमितता दिखाई दे।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'गुजरात के बेटे पर पूरे देश को गर्व': कॉकपिट में 174 जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता पर बोले CM भूपेंद्र पटेल

'गुजरात के बेटे पर पूरे देश को गर्व': कॉकपिट में 174 जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता पर बोले CM भूपेंद्र पटेल

'हमें इस बहादुर पायलट पर गर्व है'...पूरा देश कर रहा कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं

'हमें इस बहादुर पायलट पर गर्व है'...पूरा देश कर रहा कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत