देश

आबकारी नीति घोटाला: आरोपपत्र में AAP को बनाया जाएगा आरोपी, ईडी ने HC से कहा

इस मामले में ईडी ने कहा कि आरोपी मनीष सिसोदिया द्वारा लगातार आबकारी नीति घोटाले की सुनवाई में देरी कराने की कोशिश की जा रही है।

Image

आप के खिलाफ ईडी का अगला कदम

Photo : BCCL

Delhi Excise Policy Case: ईडी ने आज दिल्ली हाई कोर्ट में कहा कि आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मामले में दाखिल किए जाने वाले अगले आरोपपत्र में आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाया जाएगा। ईडी ने दिल्ली हाई कोर्ट में मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी का किया विरोध। जांच एजेंसी ने कहा कि आरोपी द्वारा लगातार आबकारी नीति घोटाले की सुनवाई में देरी कराने की कोशिश की जा रही है।

ईडी ने लगाया ये आरोप

ईडी के वकील ने न्यायमूर्ति स्वर्णकांत शर्मा के समक्ष कहा, मामले में दायर की जाने वाली अगली अभियोजन शिकायत (आरोपपत्र) में आप को सह-आरोपी बनाया जा रहा है। जांच एजेंसी के वकील ने कहा कि मामले में आरोप तय करने की प्रक्रिया में देरी करने के लिए आरोपी व्यक्तियों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

सिसोदिया के वकील ने अपने मुवक्किल के लिए जमानत का अनुरोध करते हुए कहा कि ईडी और सीबीआई धनशोधन और भ्रष्टाचार मामले में लोगों को अभी भी गिरफ्तार कर रहे हैं और मुकदमे की सुनवाई जल्द पूरा होने का कोई सवाल ही नहीं है। जमानत याचिका पर आगे की बहस जारी है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!