देश

5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया स्वामी चैतन्यानंद; कोर्ट में रोया रोना, कहा- स्वास्थ्य ठीक नहीं

दिल्ली के एक निजी संस्थान में 16 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद सरस्वती को रविवार को पटियाला हाउस अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां पर कोर्ट ने तमाम दलीलें सुनी। इसके बाद अदालत ने चैतन्यानंद सरस्वती को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Image

स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद सरस्वती

Photo : Times Now Digital

Delhi Baba Exposed: दिल्ली के एक निजी संस्थान में 16 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद सरस्वती को रविवार को पटियाला हाउस अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां पर कोर्ट ने तमाम दलीलें सुनी। इसके बाद अदालत ने चैतन्यानंद सरस्वती को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने 16 छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार चैतन्यानंद सरस्वती की पांच दिन की हिरासत मांगी। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि 16 लड़कियों के साथ यौन शोषण का मामला है। बाथरूम तक में कैमरे लगाए गए। इस दौरान बचाव पक्ष ने भी अपनी दलील दी।

बचाव पक्ष ने क्या कुछ कहा?

बचाव पक्ष ने कोर्ट ने कहा कि बाबा के साथ दिल्ली पुलिस ठीक तरह से बर्ताव नहीं कर रही है। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। वो वरिष्ठ नागरिक हैं और साधू भी है। पुलिस ने बाबा के पास से सब कुछ बरामद कर लिया फिर क्यों रिमांड चाहिए।

आगरा से हुई गिरफ्तारी

रविवार सुबह आगरा से गिरफ्तार किए गए 62-वर्षीय आरोपी को अपराह्न 3:40 ड्यूटी मजिस्ट्रेट रवि के समक्ष पेश किया गया। दिल्ली पुलिस की एक टीम को चैतन्यानंद के आगरा में होने का पता चला था, जहां वह एक होटल में ठहरा हुआ था। इससे पहले पुलिस ने उसकी आठ करोड़ रुपये की संपत्ति ‘फ्रीज’ कर दी थी।

प्राथमिकी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित एक प्रबंधन संस्थान के पूर्व अध्यक्ष चैतन्यानंद ने कथित तौर पर छात्राओं को देर रात अपने आवास में आने के लिए मजबूर किया और उन्हें अनुचित संदेश भेजे। प्राथमिकी के अनुसार, वह कथित तौर पर अपने फोन के जरिए छात्राओं की गतिविधियों पर नजर रखता था।

प्राथमिकी में कहा गया है कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने कथित तौर पर अलग-अलग नामों और विवरणों का इस्तेमाल करके कई बैंक खाते खुलवाए तथा अपने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद 50 लाख रुपये से अधिक की राशि निकाल ली। आरोप है कि उसने खाता खुलवाते समय कथित तौर पर अलग-अलग विवरण वाले दस्तावेज जमा किए।

Mohit Om
मोहित ओमauthor

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैनी निगाह रखता हूँ।

और पढ़ें
End of Article