देश

केजरीवाल को बड़ा झटका, बेल पर फैसले से पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने बढ़ा दी न्यायिक हिरासत, 20 मई तक जेल

दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामला में दिल्ली की अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 मई तक बढ़ा दी है।

Image

केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ी

Photo : PTI

Arvind Kejirwal: दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामला में दिल्ली की अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 मई तक बढ़ा दी है। उधर सुप्रीम कोर्ट में बेल पर सुनवाई जारी है।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए केजरीवाल की पेशी

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लिए विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने केजरीवाल की हिरासत 20 मई तक बढ़ा दी। इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के नेता की हिरासत समाप्त होने पर उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत में पेश किया गया था। न्यायाधीश ने सह-आरोपी चनप्रीत सिंह की न्यायिक हिरासत भी 20 मई तक बढ़ा दी।

सिसोदिया की हिरासत भी बढ़ी

इससे पहले दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने एक्साइज पॉलिसी मामले से जुड़े सीबीआई मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसौदिया की न्यायिक हिरासत 15 मई तक बढ़ा दी थी। अदालत ने मामले में आरोप तय करने पर आगे की बहस के लिए 15 मई की तारीख भी तय की है।

सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं

वहीं केजरीवाल की जमानत को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।दिल्ली आबकारी नीति मामले में केजरीवाल गत 21 मार्च से हिरासत में और तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!