देश

अरविंद केजरीवाल ED के सवालों के जवाब देने को तैयार, 12 मार्च के बाद की मांगी तारीख

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2024, 09:34 AM IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी के प्रश्नों के जवाब देने को तैयार हैं। जानिए क्या है पूरी खबर।

Image

अरविंद केजरीवाल

Photo : PTI

Arvind Kejriwal: दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय को जवाब भेजा है। केजरीवाल ईडी के प्रश्नों के जवाब देने को तैयार हैं। हालांकि समन को गैर-कानूनी बताने पर भी अब वह जवाब देने को तैयार हैं। उन्होंने 12 मार्च के बाद की कोई तारीख मांगी है। केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जवाब देंगे।

14 फरवरी को भेजा था छठा समन

14 फरवरी 2024 को ईडी ने अरविंद केजरीवाल को छठा समन भेजा था। केजरीवाल को 19 फरवरी को केंद्रीय जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। यह छठी बार है जब केजरीवाल को एजेंसी ने पूछताछ के लिए पेश होने के लिए बुलाया है। लेकिन केजरीवाल ने इस समन को भी नकार दिया था। उनका और आम आदमी पार्टी का कहना है कि ईडी के समन गैरकानूनी हैं। वहीं, केजरीवाल की ईडी के समक्ष पेशी का मामला दिल्ली की निचली अदालत में भी चल रहा है।

पहले भी भेजे गई कई समन

इससे पहले उन्हें इस साल 2 फरवरी, 18 जनवरी और 3 जनवरी को और 2023 में 21 दिसंबर और 2 नवंबर को बुलाया गया था। सीएम केजरीवाल ने हमेशा इन नोटिस को अवैध करार दिया था। आम आदमी पार्टी का दावा है कि ईडी केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है, इसलिए उन्हें समन भेजकर बुला रही है। आप का कहना है कि अगर ईडी को केजरीवाल से पूछताछ करने है तो वो अपने लिखकर दिल्ली सीएम को दे दे। वो जवाब दे देंगे। वहीं समन को लेकर एक मामला कोर्ट में भी है। ईडी के समन को बार-बार नकारने पर अब कोर्ट ने 17 फरवरी को केजरीवाल को पेश होने के लिए कहा था। ईडी ने केजरीवाल के खिलाफ याचिका दाखिल की है।

सिसोदिया-संजय सिंह जेल में

दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के कई नेता फंसे हुए हैं। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह इसी मामले में पिछले कई महीनों से जेल में बंद हैं। सिसोदिया की जमानत याचिका कई बार खारिज हो चुकी है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article