देश

Kejriwal News: पेशी के दौरान केजरीवाल का शुगर लेवल हुआ डाउन, दूसरे कमरे में ले गए अधिकारी

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बुधवार को कोर्ट में पेशी से पहले ही सीबीआई ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पेशी के दौरान कोर्ट में उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें एक अलग कमरे में ले जाया गया।

Image

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • CM केजरीवाल का शुगर लेवल हुआ कम।
  • CBI ने केजरीवाल को तिहाड़ जेल से किया था गिरफ्तार।
  • केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर AAP ने BJP पर साधा निशाना

Arvind Kejriwal: सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद कोर्ट में पेशी के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने इस बारे में अपने साथ मौजूद पुलिसकर्मियों को जानकारी दी कि उन्हें कमजोरी महसूस हो रही है, जिसके बाद उन्हें एक कमरे में ले जाया गया, जहां उन्हें चाय और बिस्कुट दी गई।

क्या बहाना बना रहे केजरीवाल?

इससे पहले भी केजरीवाल अपनी खराब तबीयत का हवाला देकर कानूनी राहत की मांग कर चुके हैं। बीते दिनों जमानत पर बाहर आए केजरीवाल ने अपने एक संबोधन में कहा था कि वो कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिस पर बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने कहा था कि केजरीवाल बहाना बना रहे हैं। अगर उन्हें सच में किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हैं, तो मेरे पास आएं, मैं खुद उन्हें अस्पताल ले जाऊंगा और उनका सभी मेडिकल टेस्ट कराऊंगा।

केजरीवाल को CBI ने किया गिरफ्तार

केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बुधवार सुबह सीबीआई ने उन्हें तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी की राजनीति में हलचल तेज हो गई। उनकी गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा।

BJP ने क्या कुछ कहा?

बीजेपी ने कहा कि सीबीआई अपना काम कर रही है। सीबीआई ने यह कार्रवाई कांग्रेस की शिकायत पर की है। दरअसल, 2022 में कांग्रेस ने केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे देखते हुए अब मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है। अब सीबीआई केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की मांग कर रही है। पहले से ही ईडी की हिरासत में रह रहे केजरीवाल अगर सीबीआई की हिरासत में भी जाते हैं तो निसंदेह यह उनके लिए दोहरा झटका होगा।

क्या है पूरा मामला?

तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किए जाने के बाद सीबीआई ने केजरीवाल को राउज एवेन्यू की अमिताभ रावत की कोर्ट में पेश किया। केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुख्य कारण यह है कि जिस कैबिनेट ने शराब नीति को मंजूरी दी थी, केजरीवाल उसका हिस्सा थे। जांच एजेंसी का आरोप है कि रिश्वत लेने के बाद हितधारकों के मुताबिक शराब नीति में संशोधन किए गए, जिसमें केजरीवाल की अहम भूमिका रही। थोक विक्रेताओं के लाभ को 5 फीसद से बढ़ाकर 12 फीसद कर दिया गया।

वहीं केजरीवाल के वकील विक्रम चौधरी सीबीआई के इस कदम का विरोध किया है। केजरीवाल के वकील का कहना है कि पहले से किसी एक मामले में न्यायिक हिरासत में रह रहे मेरे मुवक्किल को दोबारा से गिरफ्तार करना अनुचित है। यह अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है। मुझे मीडिया के माध्यम से मेरे मुवक्किल की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी मिली है। हम मांग करते हैं कि सीबीआई की ओर से दाखिल की गई रिमांड कॉपी हमें भी सौंपी जाए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article