देश

Kejriwal ED Summon: शराब नीति घोटाले में फिर केजरीवाल को मिला ED से समन, 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 18, 2023, 07:59 PM IST

Kejriwal ED Summon: ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में पूछताछ के लिए एक बार फिर बुलाया है। ईडी ने उन्हें 21 दिसंबर को उनके सामने पेश होने के लिए कहा है।

Image

केजरीवाल को फिर मिला ईडी का समन

Photo : PTI

Kejriwal ED Summon: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर से ईडी ने समन भेजा है। दिल्ली शराब नीति घोटाले में अरविंद केजरीवाल ईडी की रडार पर हैं और उनसे पूछताछ करने के लिए ईडी पहले भी समन भेज चुकी है। समन के बाद भी केजरीवाल ईडी के सामने उपस्थित नहीं हुए थे।

21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

ANI के अनुसार ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में पूछताछ के लिए एक बार फिर बुलाया है। ईडी ने उन्हें 21 दिसंबर को उनके सामने पेश होने के लिए कहा है।

2 नवंबर को भी मिला था समन

इससे पहले 2 नवंबर को अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए ED ने समन भेजा था। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने नोटिस को गैरकानूनी बताकर समन वापस लेने की मांग की थी।

सिसोदिया-संजय जेल में

इसी मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियों ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी के दो नेताओं मनीष सिसौदिया और संजय सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस साल अप्रैल में कथित शराब घोटाले के सिलसिले में सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल से भी पूछताछ की थी।

क्या है आरोप

आरोप है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए दिल्ली सरकार की 2021-22 की आबकारी नीति को कुछ शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाया गया था, जिन्होंने कथित तौर पर इसके लिए रिश्वत दी थी। आप ने इस आरोप का बार-बार खंडन किया है। बाद में नीति को रद्द कर दिया गया और दिल्ली के उप राज्यपाल ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की सिफारिश की, जिसके बाद ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article