देश

इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि केजरीवाल कब तक जेल से बाहर रहेंगे, बोलीं स्मृति ईरानी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 18, 2023, 08:29 AM IST

बता दें कि इस साल अप्रैल में कथित शराब घोटाले के सिलसिले में सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की थी। इसी सिलसिले में स्मृति ईरानी ने उन पर हमला बोला है।

Image

स्मृति ईरानी

Photo : PTI

Smriti Irani: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री कितने समय तक जेल से बाहर रहेंगे। स्मृति ईरानी रविवार को दिल्ली में 'नवीन शाहदरा जिला कार्यकर्ता संगम' को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा, मैं जानती हूं कि आपको (बीजेपी नेता मनोज तिवारी) और जिला अध्यक्ष को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार से कोई उम्मीद नहीं है...जो व्यक्ति पहले ही अपने मंत्रिमंडल के आधे सदस्यों को जेल भेज चुका है, वहां इस बात की गारंटी नहीं है कि वह (दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल) कितने समय तक जेल से बाहर रहेंगे।

आप के तीन बड़े नेता जेल में

आप के तीन नेता - सत्येन्द्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह अलग-अलग मामलों में केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद जेल में पहुंच गए हैं। जहां दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन को पिछले साल मई में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था, वहीं आप नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को इस साल कथित दिल्ली शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी अब खत्म हो चुकी उत्पाद शुल्क नीति के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया था। केजरीवाल का कहना है कि समन अवैध और राजनीति से प्रेरित था।

केजरीवाल ने कहा, शराब घोटाला आरोप झूठा

बता दें कि इस साल अप्रैल में कथित शराब घोटाले के सिलसिले में सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की थी। दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय में नौ घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जांच एजेंसी ने उनसे 56 सवाल पूछे। केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई की साढ़े नौ घंटे तक पूछताछ हुई। मैंने सभी सवालों के जवाब दिए। पूरा कथित शराब घोटाला झूठा और घटिया राजनीति है। आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी है। वे आप को खत्म करना चाहते हैं लेकिन देश की जनता हमारे साथ है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article