देश

'जेल चलाने' से जब मिल रही सफलता तो स्कूल चलाने की जरूरत भला कोई क्यों महसूस करेगा?- सिसोदिया का तिहाड़ से लेटर 'बम'

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 9, 2023, 09:54 PM IST

Manish Sisodia Letter: रोचक बात है कि सिसोदिया की यह चिट्ठी केजरीवाल ने ऐसे वक्त पर सार्वजनिक की, जब गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितता से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपों को लेकर 51 साल के सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था।

Image

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया के इस खत को सोशल मीडिया पर साझा किया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

Photo : IANS

Manish Sisodia Letter: आम आदमी पार्टी (आप) के सीनियर नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी-सीएम मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जेल वाली राजनीति करने का आरोप लगाया है। दिल्ली की तिहाड़ जेल से ढाई पन्ने के अपने लेटर के जरिए उन्होंने कहा है कि जब जेल चलाने से लोगों को सियासी सफलता मिल रही है तब स्कूल चलाने की जरूरत भला कोई क्यों महसूस करेगा?

"शिक्षा, राजनीति और जेल" शीर्षक वाली उनकी इस चिट्ठी को केजरीवाल ने गुरुवार (नौ मार्च, 2023) को टि्वटर पर शेयर किया और लिखा- सिसोदिया ने जेल से देश के नाम पत्र लिखा है। बीजेपी लोगों को जेल में डालने की राजनीति करती है। हम बच्चों को पढ़ाने की राजनीति कर रहे हैं। जेल भेजना आसान है, बच्चों को पढ़ाना बहुत मुश्किल। राष्ट्र शिक्षा से आगे बढ़ेगा, जेल भेजने से नहीं। पढ़िए, उन्होंने अपनी चिट्ठी में और क्या लिखा?:

Sisodia 1

Sisodia 1

Sisodia 2

Sisodia 2

Sisodia 3

Sisodia 3

केजरीवाल के करीबी की यह चिट्ठी ऐसे वक्त पर सामने आई, जब गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितता से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर अरेस्ट कर लिया। सूत्रों ने इस बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया- 51 साल नेता को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत तिहाड़ जेल में दूसरे दौर की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। एजेंसी का आरोप है कि सिसोदिया अपने जवाब में ‘टालमटोल’ कर रहे थे और ‘जांच में सहयोग नहीं’ कर रहे थे।

दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली में साल 2021-22 के लिए बनाई गई। हालांकि, इसे बाद में रद्द कर दिया गया और इस आबकारी नीति को तैयार करने और इसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से 26 फरवरी को गिरफ्तार किए जाने के बाद सिसोदिया फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। उनकी बेल याचिका पर सीबीआई कोर्ट में 10 मार्च को सुनवाई है, जिसके एक दिन पहले ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article