देश

97 तेजस और 156 प्रचंड हेलीकॉप्टर खरीदेगी वायु सेना, 2.23 लाख करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2023, 05:02 PM IST

Defence Ministry: रक्षा अधिग्रहण परिषद ने आज बड़ा फैसला करते हुए 2.23 लाख करोड़ की लागत वाले प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इसमें 97 एलसीए मार्क 1ए तेजस लड़ाकू विमान, 156 LCH प्रचंड हेलिकॉप्टर और 84 Su-30MKI लड़ाकू विमानों का अपग्रेडेशन शामिल है।

Image

तेजस फाइटर जेट्स

Photo : BCCL

Defence Ministry: आने वाले दिनों में भारतीय वायु सेना की ताकत में और भी ज्यादा इजाफा होने वाला है। दरअसल, रक्षा अधिग्रहण परिषद ने आज बड़ा फैसला करते हुए 2.23 लाख करोड़ की लागत वाले प्रस्तावों को मंजूरी दी है। रक्षा सूत्रों के अनुसार, भारती वायु सेना 65 हजार करोड़ की लागत से 97 एलसीए मार्क 1ए तेजस लड़ाकू विमान खरीदने जा रही है।

इसके आलवा 156 LCH प्रचंड हेलिकॉप्टर खरीदने के प्रस्ताव को भी रक्षा अधिग्रहण परिषद ने मंजूरी दे दी है। कुछ और रक्षा सौदों को मंजूरी दी गई है, जिसमें 84 Su-30MKI लड़ाकू विमानों के अपग्रेड प्लान भी शामिल है। इन सौदों को मंजूरी मिलने के साथ, यह भारतीय इतिहास में स्वदेशी निर्माताओं को मिलने वाला सबसे बड़ा ऑर्डर होगा।

180 हो जाएगी तेजस विमानों की संख्या

बता दें, तेजस विमानों की खरीद को मंजूरी मिलने के साथ ही वायु सेना द्वारा खरीदे जाने वाले स्वदेशी रूप से विकसित तेजस विमानों की संख्या 180 हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक, इससे पहले रक्षा मंत्रालय ने 2021 में 83 तेजस विमनों की खरीद के लिए एचएएल के साथ 48 हजार करोड़ रुपये का सौदा किया था। वहीं, रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय नौसेना के लिए दूसरे स्वदेशी विमानवाहक पोत के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिलने की खबर है। इसकी लागत 40 हजार करोड़ रुपये तक आएगी। यह फैसला तब आय है, जब हिंद महासागार में चीनी गतिविधियों में बढ़ोत्तरी हुई है, जिसने जल क्षेत्र में भारतीय चिंताओं को बढ़ा दिया है।

98% की जाएगी रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता

रक्षा में 'आत्मनिर्भरता' को बढ़ावा देने के लिए घरेलू उद्योगों से 98% प्राप्त किया जाएगा। रक्षा सूत्रों ने बताया एचएएल से हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर और हल्के लड़ाकू विमान एमके 1ए की खरीद को मंजूरी मिल गई है। भारतीय नौसेना के सतह प्लेटफॉर्म के लिए मध्यम दूरी की एंटी-शिप मिसाइलों को मंजूरी दी गई। भारतीय फील्ड गन की जगह लेने के लिए टोड गन सिस्टम के अधिग्रहण को मंजूरी दी गई है।

कैबिनेट समिति द्वारा किए जाएंगे अंतिम हस्ताक्षर

बता दें, रक्षा अधिग्रहण परिषद में मंजूरी जरूरत के अनुसार दी गई है। इसके बाद निर्माताओं के साथ नेगोशिएशन के लिए बातचीत होगी। एक बार अंतिम कीमत पर बातचीत हो जाने के बाद सुरक्षा पर फैसले लेने वाली कैबिनेट समिति द्वारा इस सौदे पर अंतिम हस्ताक्षर किए जाएंगे। हालांकि, अंमित रूप से एयरक्राफ्टों के वायु सेना में शामिल होने में कम से कम 10 साल का वक्त लग सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

भाजपा सांसद राधा मोहन दास के सरकारी आवास में चोरी; हाई सिक्योरिटी जोन में सेंधमारी से हड़कंप

भाजपा सांसद राधा मोहन दास के सरकारी आवास में चोरी; हाई सिक्योरिटी जोन में सेंधमारी से हड़कंप

पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, 'सर्वजन सनातन पार्टी' के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, 'सर्वजन सनातन पार्टी' के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला