देश

कौन तैयार कर रहा दानिश अली की 'लिंचिंग' का प्लान? सांसद ने खुद किया ये बड़ा दावा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2023, 07:57 PM IST

Danish Ali Slams BJP: दानिश अली ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के आरोपों को आधारहीन बताते हुए ये कहा है कि मेरी 'लिंचिंग' के लिए विमर्श तैयार किया जा रहा है। दुबे ने आरोप लगाया था कि अली ने अपशब्द बोले थे जिसकी वजह से पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी भड़के। बिधूड़ी ने बसपा सांसद के खिलाफ सदन में अभद्र टिप्पणी की थी।

Image

दानिश अली ने किस पर लगाया खुद की 'लिंचिंग' करने का आरोप?

Danish Ali vs Nishikant Dubey: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता दानिश अली ने रविवार को आरोप लगाया कि लोकसभा में 'मौखिक लिंचिंग' के बाद अब सदन के बाहर 'लिंचिंग' के लिए विमर्श तैयार किया जा रहा है। अली ने यह टिप्पणी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद निशिकांत दुबे के आरोप के जवाब में की। दुबे ने आरोप लगाया था कि अली ने अपशब्द बोले थे जिसकी वजह से पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी भड़के।

दानिश अली पर लगाया था बिधूड़ी को उकसाने का आरोप

लोकसभा में गत बृहस्पतिवार को चंद्रयान-3 पर चर्चा के दौरान बिधूड़ी ने कथित तौर पर बसपा सदस्य दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया और विपक्षी नेताओं ने भाजपा सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। दुबे ने शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर बसपा सांसद दानिश अली के 'अशोभनीय' आचरण और टिप्पणियों की भी जांच कराने की मांग की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में दुबे ने अली पर बृहस्पतिवार को लोकसभा में बिधूड़ी के भाषण के दौरान टोका-टोकी करने तथा अप्रिय टिप्पणियां करने का आरोप लगाया एवं कहा कि उनके ऐसा करने का मकसद उन्हें (बिधूड़ी को) उकसाना था कि वह अपना धैर्य खो दें।

दानिश अली ने क्यों कही खुद की 'लिंचिंग' करने की बात?

दुबे के आरोपों पर अली ने कहा, 'मैंने निशिकांत दुबे का पत्र देखा है। सदन के भीतर मेरी 'मौखिक लिंचिंग' की गई अब सदन के बाहर मेरी 'लिंचिंग' करने के लिए विमर्श तैयार किया जा रहा है।' उन्होंने कहा, 'मैं लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह करूंगा कि इस आधारहीन आरोप की जांच कराई जाए। इस आधारहीन आरोप से निशिकांत के खिलाफ विशेषाधिकार उल्लंघन का मामला बनता है।' दुबे ने आरोप लगाया कि अली ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ 'बहुत ही आपत्तिजनक और अपमानजनक' टिप्पणी की। साथ ही, दुबे ने स्पष्ट शब्दों में बिधूड़ी की टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा कि कोई भी सभ्य समाज उन्हें सही नहीं ठहरा सकता।

विपक्षी पार्टियों ने भी किया है दानिश अली का समर्थन

अली ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर जारी पोस्ट में कहा, 'सिद्धांत है कि 'चीजें खुद बोलती हैं'और श्री निशिकांत दुबे के दावे का कोई आधार नहीं है। जो हुआ वह धब्बा है और निश्चित तौर पर इससे इनकार नहीं किया जा सकता। घटनाओं को काल्पनिकता का जामा पहनाना और तथ्यों से खेलना इस बार काम नहीं आएगा।' अली ने कहा, 'आज भाजपा के कुछ नेता एक विमर्श चलाने का प्रयास कर रहे हैं कि संसद में मैंने श्री रमेश बिदूरी को भड़कया, जबकि सच्चाई यह है कि मैंने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को बचाने का काम किया और सभापति जी को मोदी जी से संबंधित घोर आपत्तिजनक शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटाने की मांग की थी।' बिधूड़ी मामले पर विपक्षी पार्टियों ने अली का समर्थन किया है और सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?

ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा बोले रेल मंत्री वैष्णव

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा बोले रेल मंत्री वैष्णव

अब गांव में ही मिलेगा रोजगार! केंद्र ने शुरू किया ‘मिशन समृद्ध गांव’; गरीबी मुक्त गांवों का क्या है ब्लूप्रिंट?

अब गांव में ही मिलेगा रोजगार! केंद्र ने शुरू किया ‘मिशन समृद्ध गांव’; गरीबी मुक्त गांवों का क्या है ब्लूप्रिंट?