एजुकेशन

UPPRPB UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल के 32679 पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा, ऐसे कर सकेंगे चेक

UPPRPB UP Police Constable Result 2026, Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड जल्द ही कांस्टेबल के नतीजे का ऐलान करने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upprpb.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Image

UPPRPB UP Police Constable Result 2026: यहां देखें कब जारी होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट

UPPRPB UP Police Constable Result 2026, Sarkari Naukri: यूपी पुलिस कांस्टेबल के 32679 पदों पर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लगातार अपने रिजल्ट को लेकर सर्च कर (UP Police Constable Result 2026) रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड जल्द ही कांस्टेबल के नतीजे का ऐलान करने (UP Police Constable Result) वाला है। हालांकि अभी रिजल्ट की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे का ऐलान इस माह के अंत तक या फिर अगस्त के पहले सप्ताह तक कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upprpb.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां कुल 29 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था।

UP Police Constable Result 2026: कब हुई थी यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा

बता दें यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 8 जून, 9 जून और 10 जून 2026 को आयोजित की गई थी। प्रोविजनल आंसर की 20 जून को जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 23 जून 2026 तक का समय दिया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के कुल 32,679 रिक्त पदों को भरा जाना है। इनमें सिविल पुलिस के लिए 10,469 पद, पीएसी/सशस्त्र पुलिस के लिए 15,131 पद, विशेष सुरक्षा बल (SSF) के लिए 1,341 पद और महिला बटालियन के लिए 2,282 महिला कांस्टेबल के पद शामिल हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

UP Police Constable Result 2026 Check Here: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPPRPB UP Police Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

UP Police Constable Result: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकरी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. प्राप्तांक
  6. कुल मार्क्स
  7. रिजल्ट का स्टेटस

यूपी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के लिए पात्र माने जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article