देश

'कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध, पेट्रोल पंप संचालन सामान्य, PNG कनेक्शन लेने पर कंपनिया दे रहीं 'Reward'

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने एक अहम बात बताते हुए कहा कि कोई घरेलू एलपीजी उपभोक्ता अगर पीएनजी कनेक्शन लेता है तो कुछ रिवार्ड भी मिल सकता है। इसे लेकर कंपनियों ने पहल की है।

Image

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने स्थिति की साफ (फोटो: canva)

LPG Crisis Update: देश में पेट्रोल पदार्थों की कमी को लेकर आ रही खबरों के बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ किया है कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है और सरकार इस मामले को लेकर उचित कदम उठा रही है। क्रूड ऑयल को लेकर कहा कि देश में यह पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और सभी रिफाइनरीज हाई कैपेसिटी पर ऑपरेट कर रही हैं।

पेट्रोल को लेकर कहा कि हमारे पेट्रोल पंप नार्मल ऑपरेट कर हैं कहीं पर भी कोई ड्राई आउट की रिपोर्ट नहीं है। वहीं नेचुरल गैस यानी PNG और CNG को लेकर कहा कि इनकी सप्लाई भी सामान्य है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (विपणन और तेल रिफाइनरी), सुजाता शर्मा ने कहा, 'कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सभी रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। हमारे पेट्रोल पंप सामान्य रूप से चल रहे हैं। कहीं से भी तेल खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।'

'जहां भी कनेक्शन उपलब्ध है वहां जल्दी से जल्दी उपलब्ध कराया जा रहा है'

वहीं LPG को लेकर कहा कि सरकार ने ऐसे उपभोक्ताओं को PNG में शिफ्ट होने को कहा है। यानी जो LPG कस्टमर कमर्शियल PNG पर शिफ्ट होना चाहते हैं वो CTD कंपनी से ई-मेल, कस्टमर पोर्टल, लेटर आदि के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। जहां भी कनेक्शन उपलब्ध है वहां जल्दी से जल्दी उपलब्ध कराया जा रहा है।

घरेलू LPG उपभोक्ता अगर PNG कनेक्शन लेता है तो कुछ 'Reward' भी

सुजाता शर्मा ने एक खास बात बताते हुए कहा कि कोई घरेलू एलपीजी उपभोक्ता अगर पीएनजी कनेक्शन लेता है तो कुछ रिवार्ड भी मिल सकता है। इसे लेकर कंपनियों ने पहल की है जैसे-इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने कहा है कि अगर कोई घरेलू उपभोक्ता अगर आईजीएल का पीएनजी कनेक्शन 31 मार्च से पहले लेता है और गैस लेना शुरू करता है तो उसे करीब 500 रूपये की गैस फ्री देने की बात कही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Ravi Vaish
रवि वैश्य author

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों... और देखें

End of Article