देश

बालासोर ट्रेन हादसे में आई सीआरएस रिपोर्ट सामने, कई स्तर पर खामियों का जिक्र

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2023, 01:01 PM IST

Balasore Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे में आई सीआरएस रिपोर्ट सामने, कई स्तर पर खामियों का जिक्र है। हालांकि रेलवे ने यह सुनिश्चित करने के लिए रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करने का फैसला किया है कि दुर्घटना की सीबीआई जांच पर कोई प्रभाव या हस्तक्षेप न हो।

Image

जून के महीने में बालासोर में हुआ था हादसा

Balasore Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे में आई सीआरएस रिपोर्ट सामने आ चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और इसमें रिले रूम के प्रभारी कुछ कर्मचारियों के साथ-साथ कुछ विभागों की ओर से खामियां पाई गईं है। यह पूछे जाने पर कि क्या रिपोर्ट में किसी अन्य संलिप्तता का संकेत दिया गया है।अधिकारी ने कहा कि तोड़फोड़ का पहलू यदि कोई है, तो उसकी जांच केवल सीबीआई (CBI) द्वारा की जाएगी।सीआरएस जांच के अलावा सीबीआई भी घटना की जांच कर रही है। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रेलवे ने यह सुनिश्चित करने के लिए रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करने का फैसला किया है कि दुर्घटना की सीबीआई जांच पर कोई प्रभाव या हस्तक्षेप न हो।सीबीआई की चल रही एक और स्वतंत्र जांच के कारण सीआरएस रिपोर्ट का खुलासा नहीं करेंगे। यह सुनिश्चित करना है कि यह रिपोर्ट किसी भी तरह से अन्य रिपोर्ट को प्रभावित या हस्तक्षेप न करे। हम दोनों रिपोर्टों का संज्ञान लेंगे और घटना का समग्र मूल्यांकन करेंगे और फिर जो भी आवश्यक कदम होंगे उठाएंगे।

क्या हुई थी छेड़छाड़

आमतौर पर सीआरएस द्वारा की गई सिफारिशों को सख्ती से नोट किया जा सके और लागू किया जा सके। अधिकारियों ने कहा कि सीआरएस आम तौर पर किसी भी दुर्घटना के एक सप्ताह के भीतर अंतिम रिपोर्ट से पहले एक अंतरिम रिपोर्ट दाखिल करता है, लेकिन इस बार, उसने सिर्फ एक रिपोर्ट जमा की है।रिपोर्ट सौंपे जाने के कुछ दिन पहले, रेलवे बोर्ड ने अपने सभी रिले रूम के लिए ट्रेन नियंत्रण तंत्र, रिले हट (लेवल-क्रॉसिंग के सिग्नलिंग और दूरसंचार उपकरण) और पॉइंट और ट्रैक सर्किट सिग्नल के साथ डबल-लॉकिंग व्यवस्था का आदेश दिया था। इसने एक पत्र में संकेत दिया था कि रिले रूम तक पहुंच, सिग्नलिंग हस्तक्षेप की कुंजी थी, जिसके कारण कोरोमंडल एक्सप्रेस बालासोर में लूप लाइन पर गई और एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई।

2 जून को हुआ था हादसा

यह भी जानकारी सामने आ रही है कि स्टेशन प्रबंधक को एक डिस्कनेक्शन मेमो (इंटरलॉकिंग सिस्टम को बंद करने और काम शुरू करने के लिए) और एक रीकनेक्शन मेमो (काम खत्म होने का संकेत देने वाला सिस्टम का दोबारा कनेक्शन) प्राप्त हुआ था। लेकिन तकनीशियन ने सिस्टम को बायपास कर दिया क्योंकि काम पूरा नहीं हुआ था और उसने कोरोमंडल एक्सप्रेस के लिए 'ग्रीन सिग्नल' पाने के लिए लोकेशन बॉक्स में हेराफेरी की। 2 जून को ओडिशा के बालासोर जिले के बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन पर कोरोमंडल एक्सप्रेस, यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस और लौह अयस्क से भरी मालगाड़ी की एक घातक ट्रिपल-ट्रेन दुर्घटना हुई, जिसमें 290 लोगों की मौत हो गई और करीब 1200 लोग घायल हुए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article