देश

कभी कोई क्रिकेटर, कभी फिल्म वाला आएगा, लेकिन पाकिस्तान को करना होगा अलग-थलग...बोले वीके सिंह

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 14, 2023, 03:11 PM IST

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को अलग-थलग कर दीजिए, तभी कुछ होगा। दबाव बनाना होगा। अनंतनाग मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौनक और डीएसपी हुमायूं भट शहीद हुए हैं।

Image

वीके सिंह

Photo : PTI

VK Singh: केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने पाकिस्तान को अलग-थलग करने की जरूरत पर जोर दिया है। वीके सिंह ने कहा, हमें इस पर सोचना होगा। क्योंकि जब तक हम पाकिस्तान को अलग-थलग नहीं करेंगे, वे इसे सामान्य बात समझेंगे। अगर हमें उन्हें दबाव में लाना है, तो हमें उन्हें अलग-थलग करना होगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को यह जानने की जरूरत है कि जब तक आप खुद सामान्य नहीं हो जाते, कोई भी सामान्य रिश्ता कायम नहीं रह सकता।

कभी कोई फिल्म वाला आएगा, कभी कोई....

वीके सिंह का यह बयान तब आया जब उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौनक और डीएसपी हुमायूं भट के शहीद पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को अलग-थलग कर दीजिए, तभी कुछ होगा। दबाव बनाना होगा। कभी कोई फिल्म वाला आएगा, कभी कोई क्रिकेट वाला आएगा, लेकिन हमें उन्हें अलग करना होगा।

मुठभेड़ में तीन शहीद

बुधवार को अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके के गडोले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौनक और पुलिस उपाधीक्षक हुमायूं भट्ट शहीद हो गए। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि उसने अनंतनाग जिले में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को घेर लिया है।

बुधवार को डीजीपी दिलबाग सिंह ने भी पुलिस और सेना के बहादुर अधिकारियों की मौत पर शोक व्यक्त किया। एक संदेश में उन्होंने कहा कि जीवन की हर हानि दुर्भाग्यपूर्ण है और कहा कि आतंकवादियों को जल्द ही न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article