Top 7 TV Gossips 10 August, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। टीवी से जुड़े कई बड़े सितारे आज सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां कोई निजी जिंदगी के लिए चर्चा में है तो वहीं कोई अपने करियर के लिए सुर्खियां बटोर रहा है। एक तरफ 'बिग बॉस 20' के लिए अंजली अरोड़ा को अप्रोच किया गया है। वहीं दूसरी ओर हिना खान ने बताया कि वह कैंसर के चक्कर में प्यार कुर्बान करने चली थीं। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की आज से जुड़ी बड़ी खबरों पर-
मौनी रॉय ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह ब्राउन वनपीस में अदाएं दिखाती नजर आईं। मौनी रॉय की फोटोज देख फैंस भी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
'खतरों के खिलाड़ी 15' से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जैस्मिन भसीन ने वॉटर स्टंट किया। लेकिन स्टंट के कारण उन्होंने अस्थाई तौर पर याद्दाश्त खो दी। जैस्मिन बसीन वीडियो में कहती नजर आईं, "मुझे याद नहीं कि क्या स्टंट था। मैं यहां क्या कर रही हूं?"
धीरज धूपर और विन्नी धूपर ने बेटे जैन के जन्मदिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। धीरज धूपर अपने परिवार संग बीच पर एंजॉय करते नजर आए। इससे जुड़ी तस्वीरें भी एक्टर ने साझा की हैं, जिसमें तीनों की खुशी देखने लायक रही।
हिना खान ने हाल ही में अपने शो 'पीओवी' में बताया कि उन्होंने कैंसर के कारण अपना प्यार तक कुर्बान करने का फैसला कर लिया था। हिना खान ने बताया कि उन्होंने रॉकी जायसवाल से कह दिया था कि वह किसी और से शादी कर लें। एक्ट्रेस ने बताया कि वे जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे थे।
'बिग बॉस 20' को लेकर खबर आ रही है कि शो में अंजली अरोड़ा और पर्ल वी पुरी की एंट्री हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों बतौर टीम शो में कदम रखेंगे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह चीता प्रिंट ड्रेस में पोज देती नजर आईं। इन तस्वीरों में आकांक्षा चमोला का बोल्ड अवतार देखने लायक रहा।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को लेकर खबर आ रही थी कि अगस्त में इस शो को बंद कर दिया जाएगा। लेकिन अब बताया जा रहा है कि शो को फिर से आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।