देश

सीपी राधाकृष्णन होंगे NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, वर्तमान में हैं महाराष्ट्र के राज्यपाल

चन्द्रपुरम पोनुस्वामी राधाकृष्णन (C. P. Radhakrishnan) का जन्म 20 अक्तूबर 1957 को तिरुप्पुर, तमिलनाडु में हुआ। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रहे हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं।

Image

CP Radhakrishnan

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीपी राधाकृष्णन के नाम की घोषणा की है। चन्द्रपुरम पोनुस्वामी राधाकृष्णन (C. P. Radhakrishnan) का जन्म 20 अक्तूबर 1957 को तिरुप्पुर, तमिलनाडु में हुआ। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रहे हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं।

जेपी नड्डा ने किया ऐलान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "हमने एनडीए में शामिल सभी दलों के साथ चर्चा की और उनसे सुझाव भी मांगे गए। इसके बाद सभी ने एनडीए के प्रत्याशी के रूप में सीपी राधाकृष्णन के नाम को मंजूरी दी। वह वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं और तमिलनाडु के रहने वाले हैं।"

चंद्रपुर पोन्नुसामी राधाकृष्णन की राजनीतिक यात्रा

बता दें कि चंद्रपुर पोन्नुसामी राधाकृष्णन को 31 जुलाई 2024 को महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया था। इससे पहले, उन्होंने लगभग डेढ़ साल तक झारखंड के राज्यपाल के रूप में काम किया। इसके अलावा, वे तेलंगाना के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल चुके हैं।

तमिलनाडु के तिरुपुर में हुआ था जन्म

20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुपुर में जन्मे सीपी राधाकृष्णन ने 1974 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और भारतीय जनसंघ के राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य बने। 1996 में वह भाजपा तमिलनाडु के सचिव नियुक्त हुए। इसके बाद 1998 और 1999 में कोयंबटूर से लोकसभा सांसद चुने गए। इसके अलावा, 2004 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में संसदीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में भाषण दिया और ताइवान की पहली संसदीय यात्रा में भी शामिल हुए थे।

झारखंड के भी राज्यपाल भी रहे हैं सीपी राधाकृष्णन

वह 2004 से 2007 तक भाजपा तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2020 से 2022 तक भाजपा केरल के अखिल भारतीय प्रभारी रहे। साथ ही 18 फरवरी 2023 को झारखंड के राज्यपाल नियुक्त किए गए थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article