देश

Covid Updates: देशभर में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले, अब तक मिले 1009 केस, केरल में सबसे अधिक मरीज

देशभर में कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और सक्रिय मामलों की संख्या एक हजार पार कर चुकी है। कोरोना के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय ने सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

Image

देश में बढ़ रहे कोरोना केस

Photo : BCCL

Covid Cases in India: देशभर में कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और केरल सबसे आगे है। अब तक देशभर में कुल 1009 मामले सामने आए हैं। सबसे अधिक केरल में 430 मामले सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 209, दिल्ली में 104, गुजरात में 83, तमिलनाडु में 69, कर्नाटक में 38, यूपी में 15 और बंगाल में 12 मामले सामने आए हैं। कोरोना के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय ने सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

राज्यवार ब्यौरा

  • दिल्ली: 104
  • गुजरात: 83
  • केरल: 430
  • महाराष्ट्र: 209
  • तमिलनाडु: 69
  • कर्नाटक-38
  • यूपी: 15
  • बंगाल: 11
  • उत्तराखंड - 2

प.बंगाल में कोविड संक्रमण के चार और मामले सामने आए

पश्चिम बंगाल में चार और लोगों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद ऐसे मरीजों की संख्या 11 हो गई जो उपचाराधीन हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सांस संबंधी समस्याओं वाले मरीजों का सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इनमें से अधिकतर मामले कोलकाता और उसके आसपास के शहरों से सामने आए हैं। उन्होंने कहा, इन मरीजों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। शनिवार तक कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या सात थी। रविवार शाम तक चार और मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि 19 मई तक बंगाल में कोविड का केवल एक मरीज था।

एक बुजुर्ग की हो चुकी है मौत

गंभीर बीमारियों से पीड़ित 84 वर्षीय एक व्यक्ति की बेंगलुरू में मौत हो चुकी है। उसकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति को 13 मई को बेंगलुरू के व्हाइटफील्ड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 17 मई को उसकी मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि जब वह जीवित थे, तब उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोविड-19 के 38 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 32 मामले बेंगलुरू में सामने आए हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article