देश

Coromandel Train Accident Eye Witness: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब गाड़ी पलटी तो क्या हुआ, सुनें उनकी ही जुबानी-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 3, 2023, 02:52 AM IST

Coromandel Train Accident eye witness:ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन का एक्सीडेंट हो गया है, हादसे के बाद सामने आए प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने क्या देखा।

Image

हादसे के बाद सामने आए प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने क्या देखा

Coromandel Train Accident Updated News: उड़ीसा में हुई ट्रेन हादसे को लेकर अब जो जानकारी सामने आ रही है, वो हिला कर रख देने वाली है। उड़ीसा में दो ट्रेनों के बीच टक्कर नहीं हुई है बल्कि तीन ट्रेनें एक दूसरे से टकराईं हैं। एक बाद एक ट्रेन टकराने के इस हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी है मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के बेपटरी होने और एक मालगाड़ी के टकराने से जुड़े त्रिपक्षीय रेल हादसे में कम से कम 120 लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 600 लोग घायल हो गये। हावड़ा जा रही 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बाहानगा बाजार में पटरी से उतर गए और दूसरी पटरी पर जा गिरे।

बालासोर, ओडिशा में एक यात्री जो पटरी से उतरी ट्रेनों में से एक में था, उस पल के बारे में बताता है जब भयानक ट्रेन दुर्घटना हुई थी जिसमें अब तक सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं।

हादसे में 120 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है

हादसे में कई यात्रियों के मरने की आशंका है, तलाशी और बचाव अभियान के लिए टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं, इस हादसे के बाद मौके पर राहत-बचाव कार्य किए जा रहे हैं हादसे में 70 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है वहीं करीब दो सौ के करीब यात्रियों के घायल होने की बात कही जा रही है।

कोरोमंडल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा से चेन्‍नै जा रही थी

कोरोमंडल एक्सप्रेस रेल दुर्घटना में घायलों को सोरो सीएचसी, गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया है वहीं कुछ घायलों को बालासोर के मेडिकल कॉलेज लाया गया है। बताया गया है क‍ि कोरोमंडल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा से चेन्‍नै जा रही थी। यह ट्रेन शाम 6 बजकर 32 म‍िनट पर बालेश्‍वर से रवाना हुई थी। इसको सात बजकर 32 मिनट पर भद्रक रेलवे स्‍टेशन पर पहुंचना था मगर बीच रास्‍ते में ही ट्रेन का एक्सीडेंट हो गया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article