पेगासस केस के बाद कांग्रेस ने फिर मोदी सरकार पर इजरायली फर्म की ओर से सोशल मीडिया प्लैटफार्म को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जांच हो। विपक्षी दल ने अंडरकवर मीडिया के खुलासे के बाद आरोप लगाया कि एक इजरायली फर्म ने 30 से अधिक देशों के चुनावों में कथित रूप से हैकिंग की। कंपनी ने तोड़फोड़ और गलत सूचना फैलाकर चुनावों में दखल दिया। इजरायली फर्म का दुष्प्रचार अभियान सत्तारूढ़ भाजपा के आईटी सेल के समान है।
कांग्रेस ने इस मामले में उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा और सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र पर आरोप लगाया कि भारत के लोकतंत्र को सत्ताधारी भाजपा की ओर से हाईजैक किया जा रहा है। लोकतंत्र में दखल देने के लिए इजरायल की एक फर्म की मदद ली जा रही है। भारत में बैठकर वे (भाजपा) साजिश कर रहे हैं, जबकि श्रीनेत बोलीं- अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों की मिलीभगत का पर्दाफाश हो गया है।
दरअसल, 50 साल के ताल हनान नाम के एक इज़राइली नागरिक ने अंडरकवर पत्रकारों के लिए सनसनीखेज दावे किए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि 30 से अधिक चुनावों में उन्होंने झूठी खबरों और बॉट्स बनाकर दखल दिया। उन्होंने कहा, "इसका फूट प्रिंट भारत में भी पाया गया। 'टीम जॉर्ज' का दावा है कि न केवल फेसबुक, टेलीग्राम, यूट्यूब, ट्विटर, लिंक्डइन, जीमेल और अन्य प्लेटफार्मों पर वे गलत सूचना अभियान चलाते हैं। उनकी कार्यप्रणाली भाजपा के आईटी सेल के समान है।
सरकार पर निशाना साधते हुए श्रीनेत बोलीं, "पहले यह कैम्ब्रिज एनालिटिका और पेगासस था और अब मीडिया रिपोर्टों के अनुसार एक इज़राइली फर्म को भारत सहित 30 देशों में चुनावों में दखल देने के लिए दुष्प्रचार अभियान, हैकिंग आदि के माध्यम से जोड़ा गया है। इस टीम को जाना जाता है। टीम जॉर्ज के रूप में इसकी पहचान हुई है। हम पूछना चाहते हैं कि आप उन्हें भारत लाकर लोकतंत्र को क्यों नुकसान पहुंचा रहे हैं? मतदान के लिए लोगों की पसंद में दखल देने के लिए दुष्प्रचार अभियान क्यों चलाया जाता है?
अंडरकवर मीडिया जांच बुधवार को प्रकाशित हुई थी, जिसके मुताबिक एक इजरायली फर्म ने हैकिंग, तोड़-फोड़ और गलत सूचना फैलाकर ग्राहकों के लिए दुनिया भर में 30 से अधिक चुनावों को प्रभावित करने का काम किया है। फर्म के तरीकों और क्षमताओं के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए संभावित ग्राहकों के रूप में पेश किए गए पत्रकारों की जांच करके फर्म को "टीम जॉर्ज" करार दिया गया था। इस टीम ने AIMS यानी Advance Impact Media Solution सॉफ्टवेयर की ओर से इस काम को अंजाम दिया है।
