देश

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

Delhi Kanda Express: सरकारी बफर स्टॉक से लाए गए प्याज के ढेर में काफी मात्रा में प्याज सड़ा पाया गया। इसके बाद अधिकारियों ने फैसला किया कि दिल्ली जाने वाली रेक में केवल उच्च गुणवत्ता वाला प्याज ही जाएगा।

Image

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

Kanda Express Delay: देश की राजधानी दिल्ली तक सस्ता और पर्याप्त प्याज पहुंचाने के लिए नासिक के लासलगांव रेलवे स्टेशन से रवाना होने वाली 'कांदा एक्सप्रेस' की लोडिंग प्रक्रिया में बड़ा व्यवधान आ गया है। बफर स्टॉक में रखे प्याज की गुणवत्ता खराब पाए जाने के कारण अधिकारियों को लोडिंग रोककर पहले प्याज की मैनुअल छंटाई करनी पड़ रही है। इस वजह से ट्रेन के समय पर दिल्ली रवाना होने को लेकर गहरा संशय पैदा हो गया है।

प्रीमियम क्वालिटी ही होगी लोड

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सरकारी बफर स्टॉक से लाए गए प्याज के ढेर में काफी मात्रा में प्याज सड़ा और खराब पाया गया है। इसके बाद संबंधित अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए फैसला किया है कि दिल्ली जाने वाली रेक (ट्रेन) में केवल प्रीमियम और उच्च गुणवत्ता वाला प्याज ही लोड किया जाएगा। खराब प्याज को अलग करने के लिए कर्मचारियों को मैनुअल तरीके से छंटाई का काम सौंपा गया है।

लोडिंग की रफ्तार बेहद धीमी

छंटाई प्रक्रिया जटिल होने के चलते दिनभर में केवल 20 क्विंटल प्याज की ही लोडिंग पूरी हो सकी। हालांकि, देर रात सात ट्रकों में भरकर प्याज की नई खेप रेलवे स्टेशन पहुँची, लेकिन अधिकारियों ने पहले उस स्टॉक की भी छंटाई शुरू करवाई है।

खराब प्याज को अच्छी फसल से अलग करने में लग रहे ज्यादा समय के कारण लोडिंग की कुल गति काफी धीमी पड़ गई है।

रवानगी के समय पर सस्पेंस बरकरार

लोडिंग की सुस्त चाल को देखते हुए यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि आज पूरे प्याज की लोडिंग पूरी हो भी पाएगी या नहीं। इस वजह से कांदा एक्सप्रेस लासलगांव से दिल्ली के लिए कब हरी झंडी पाएगी, इस पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं।

फिलहाल रेलवे प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी अतिरिक्त श्रमबल लगाकर छंटाई प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराने और ट्रेन को जल्द से जल्द रवाना करने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?

ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा बोले रेल मंत्री वैष्णव

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा बोले रेल मंत्री वैष्णव